Home देश अभी नहीं लगेगी पेट्रोल-डीजल कारों पर रोक-नितिन गडकरी

अभी नहीं लगेगी पेट्रोल-डीजल कारों पर रोक-नितिन गडकरी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल डीजल कारों को प्रतिबंधित करने से इंकार करते हुये गुरूवार को कहा कि सरकार इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को पोत्साहित करने के लिए सकारात्मक पहल कर रही है लेकिन डीजल और पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियों पर रोक लगाने इलेक्ट्रॉनिक वाहन को सड़कों पर लाने के लिए अभी कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।

गडकरी ने कहा कि कुछ दिनों पहले नीति आयोग ने इस संबंध में एक मसौदा तैयार किया है जिसमें डीजल और पेट्रोल वाहनों को हटाने के लिए एक समय सीमा तय करने की बात कही गई थी। प्रस्ताव में नीति आयोग ने 2023 तक सभी तिपहिया वाहनो और 2025 तक 150 सीसी से कम के दोपहिया के उत्पादन पर रोक लगाने का सुझाव दिया था।

उन्होंने कहा कि आयोग ने वाहन निर्माताओं से गाड़यिों की विभिन्न कैटिगरी को इलेक्ट्रिक गाड़यिों से बदलने के लिए योजना पेश करने के लिए कहा था और आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत की अगुवाई वाली समिति ने वाहन निर्माताओं को समय सीमा दी थी।

उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल 2020 से देश में बीएस 6 मानक लागू हो रहा है जिसके कारण अभी सभी तरह के वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके कारण ऑटोमोबाइल उद्योग में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी भी हो रही है।