Home समाचार विपक्षी नेताओं संग श्रीनगर पहुंचे राहुल, बाहर निकलने की नहीं मिली अनुमति…

विपक्षी नेताओं संग श्रीनगर पहुंचे राहुल, बाहर निकलने की नहीं मिली अनुमति…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर पहुंच चुका है लेकिन उन्हें हवाई अड्डे से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। राहुल के साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, एनसीपी नेता माजिद मेमन, सीपीआई लीडर डी. राजा के अलावा शरद यादव सहित कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उनसे दौरे को टालने की अपील की है। श्रीनगर पहुंचने से पहले जब विमान में मीडिया ने नेताओं के सामने यह आशंका जताई कि उन्हें हवाई अड्डे से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा तो मेनन ने कहा था कि यदि ऐसा होता है तो यह लोकतंत्र की हत्या होगी।

हवाई अड्डे से बाहर निकलने की अनुमति

राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंच गए हैं लेकिन उन्हें किसी नेता से मिलने या फिर हवाई अड्डे से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है। विपक्षी नेता वीआईपी लॉउंज में बैठे हुए हैं।

विमान में सवार हुए विपक्षी नेता

विपक्षी नेता शरद यादव, डी राजा, मजीद मेमन और मनोज झा श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में सवार हो गए हैं। वह राहुल गांधी के नेतृत्व में कस्मीर जा रहे हैं।

फ्लाइट में सवार हुए राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में सवार हो गए हैं। उनके साथ विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर जा रहा है।

राहुल गांधी रवाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने दिल्ली स्थित आवास से निकल गए हैं। वह विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आज जम्मू-कश्मीर जाएंगे।

माजिद मेमन बोले हमारा मकसद गड़बड़ी करना नहीं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता माजिद मेममन ने कहा कि हमारा मकसद कहीं जाने और गड़बड़ी पैदा करना नहीं है, हम सरकार के विरोध में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सरकार के समर्थन में जा रहे हैं ताकि हम भी सुझाव दे सकें कि क्या किया जाना चाहिए।

चीजें सामान्य तो राजनीतिक नेता क्यों हैं नजरबंद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एक तरफ सरकार का कहना है कि स्थिति सामान्य है, दूसरी तरफ वे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं देते हैं। आजाद ने सवाल उठाया कि अगर चीजें सामान्य हैं तो राजनीतिक नेताओं को नजरबंद क्यों है?

यह विपक्षी नेता जाएंगे कश्मीर

विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस से राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, माकपा से सीताराम येचुरी, भाकपा के डी. राजा, डीएमके के टी सिवा, राजद के मनोज झा और तृणमूल से दिनेश त्रिवेदी शामिल होंगे। शुक्रवार देर शाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की।

सरकार ने नेताओं को नहीं दी घाटी आने की अनुमति

अनुच्छेद-370 खत्म होने के बाद सरकार ने किसी नेता को कश्मीर घाटी में आने की अनुमति नहीं दी है। पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत क्षेत्रीय दलों के नेता भी नजरबंद हैं। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को दो बार श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट से वापस लौटाया गया है। डी राजा को भी श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया था।