Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : रायपुर के उद्योगपति से 10 करोड़ रुपये की ठगी, ऐसे...

छत्तीसगढ़ : रायपुर के उद्योगपति से 10 करोड़ रुपये की ठगी, ऐसे बना आरोपी का शिकार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के एक उद्योगपति ने मौदहापारा पुलिस (Police) स्टेशन में ठगी (Fraud) की शिकायत दर्ज कराई है. उद्योगपति (Industrialist) सौरव तोला का आरोप है कि नूतन पावर इस्पात प्राइवेट लिमिटेड का शेयर दिलाने के नाम पर उसके साथ ठगी और धोखाधड़ी की गई है. उद्योगपति का दावा है कि शेयर दिलाने के नाम पर उसके साथ 10 करोड़ 33 लाख 20 हजार रुपये की ठगी की गई है. रायपुर (Raipur) के ही चौबे कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने उसके साथ ठगी की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म (Crime) दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक साल 2016 में प्रार्थी और आरोपी के बीच एग्रीमेंट हुआ था. सौरव तोला वर्तमान में नूतन इस्पात का डायरेक्टर है. आरोपी नूतन इस्पात का पहले मालिक रह चुका है. प्रदीप अग्रवाल और सौरव तोला के बीच 2016 में एमओयू (MOU) हुआ था. सौदे का पूरा पैसा सौरव ने दिया था. इसके बावजूद भी 100 प्रतिशत शेयर में 17 प्रतिशत शेयर अभी भी आरोपी के नाम पर ही है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फैक्ट्री तक जाने वाली सड़क को भी अपना बताकर प्रार्थी के नाम से करा देने की बात कही थी. जबकि उस सड़क की जमीन आरोपी के नाम से नहीं है. वह जमीन किसी और के नाम पर है.

शिकायतकर्ता में पास है 83 फीसदी शेयर
पुलिस (Police) के मुताबिक वर्तमान में नूतन इस्पात का डायरेक्टर शिकायतकर्ता सौरव तोला है. जिसके पास अभी 83 प्रतिशत शेयर है और आरोपी प्रदीप अग्रवाल पहले फैक्ट्री का मालिक था. लेकिन उसके अभी भी 17 प्रतिशत शेयर है. प्रार्थी की धोखाधड़ी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है. मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस विशेष सतर्कता बरतते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.