Home समाचार अजय : मैं प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं…

अजय : मैं प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने आज कहा कि वे मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं।

विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता श्री सिंह ने यहां अपने निवास पर पत्रकारों से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष का निर्णय उन्हें भी स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का निर्णय पार्टी हाई कमान को ही करना है और उनका निर्णय सभी को स्वीकार होगा।

उनसे निवास पर मिलने पहुँचे लगभग दो दर्जन विधायकों के बारे में उन्होंने कहा कि आज विभिन्न बैठकों में शामिल होने के लिए विधायक राजधानी आये थे और वे मिलने के लिए यहां भी आ गए। इस दौरान सबके बीच एक परिवार के सदस्यों की भांति चर्चा हुई।

राज्य में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेता का नाम शीघ्र ही घोषित होने की संभावनाएं हैं। प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न नेता अपने अपने तरीकों से दावेदारी ठोक रहे हैं।