Home छत्तीसगढ़ ई-रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म, कोचिंग से लौट रही थी नाबालिग छात्रा…

ई-रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म, कोचिंग से लौट रही थी नाबालिग छात्रा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राजधानी रायपुर में कोचिंग क्लास से घर लौट रही एक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। नाबालिग छात्रा का ई-रिक्शा चालक ने पहले तो योजनाबद्ध तरीके से अपहरण किया, फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस अपराध कायम कर आरोपित की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना 25 अगस्त की है। ई-रिक्शा चालक ने कोचिंग क्लास से लौट रही नाबालिग छात्रा को घर छोड़ने के बहाने रिक्शे में बैठा लिया। फिर जबरन सुनसान इलाके में ले जाने लगा।

छात्रा ने विरोध किया तो धमकी देने लगा। इसके बाद छात्रा के साथ उसने दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा को घर के पास उतारकर भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सिविल लाइन पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।