Home समाचार गणेश पंडाल में छोटे कपड़े पहनकर जाने पर पाबंदी…

गणेश पंडाल में छोटे कपड़े पहनकर जाने पर पाबंदी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

2 सितंबर से देश भर में गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है। वहीं मुम्बई के सबसे चर्चित गणेश पंडालों में से एक अँधेरी का राजा ने अजीब फरमान निकाला है। फरमान है कि छोटे कपड़े यानी शार्ट स्कर्ट, शार्ट पेंट पहनकर आने वालों को बप्पा के दर्शन की अनुमति नही होगी।

अँधेरी का राजा मुम्बई में बेहद चर्चित गणपति पंडाल है जिसमें लाखों भक्तों के साथ साथ कई बड़े सेलेब्रिटी भी दर्शन करने आते हैं। मगर अब ये गणेश पंडाल अपने अजीब फरमान के लिए चर्चा में आया है। दरअसल इस पंडाल में पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें लिखा गया है कि शॉर्ट स्कर्ट, शार्ट पेंट पहनकर आने वालों को गणपति बप्पा के दर्शन नही करने दिए जाएंगे। इसकी लिए मंडल भारतीय संस्कृति का हवाला दे रहा है।

वहीं इस विवाद पर अँधेरी का राजा पंडाल के प्रवक्ता उदय सालियान का कहना है की जो दूर दराज से भक्त आएंगे उन्हें खाली हाथ नही जाने देंगे और उनके लिए लुंगी की व्यवस्था की जाएगी। मगर स्थानीय भक्त छोटे कपड़ों पर परहेज करें। यह त्यौहार स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने 1894 में शुरू किया गया था। इस त्यौहार पर ड्रेस कोड निर्धारित करने वाला यह राज्य का पहला मंडल बन गया है। सलियान के मुताबिक, ’13 साल की उम्र से ऊपर के हर व्यक्ति को, चाहे पुरुष हो या महिला, इस नियम का पालन करना ही पड़ेगा। ऐसा न करने पर उन्हें पंडाल के अंदर नहीं आने दिया जाएगा।’ गौरतलब है कि अंधेरी मंडल में करीब 20 लाख श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आते हैं, जिनमें अलग-अलग जगह के टॉप सिलेब्रिटीज भी शामिल होते हैं