Home समाचार 40 हजार पुलिसकर्मी ‘भक्तों के विघ्नहर्ता’ की सुरक्षा में तैनात होंगे…

40 हजार पुलिसकर्मी ‘भक्तों के विघ्नहर्ता’ की सुरक्षा में तैनात होंगे…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गणपति बप्पा के आगमन को लेकर माहौल भक्तिमय है। बीएमसी जहां सड़कों पर बने गड्ढों को पाटकर गणपति आगमन को सुचारू बनाने में जुटी हुई है। वहीं, मुंबई पुलिस इस दौरान सुरक्षा के तमाम बंदोबस्त करने में जुट गई है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद देश में बने हालात के मद्देनजर प्रशासन मुंबई में 2 सितंबर से होने वाले गणेशोत्सव को लेकर खास सतर्कता बरत रहा है।

मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस बार मुंबई की सुरक्षा कई मायनों में अहम होगी। धारा 370 विवाद के चलते पाकिस्तान पोषित आंतकी संगठनों द्वारा दी जा रही धमकी और खुफिया अलर्ट के मद्देनजर मुंबई पुलिस गणेशोत्सव सुरक्षा इंतजाम को चुनौती के तौर पर ले रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस बार 40 हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा बंदोबस्त में लगाने की योजना है। क्राइम ब्रांच की सभी यूनिट्स, आंतक निरोधक दस्ता, रैपिड ऐक्शन फोर्स, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता, खुफिया विभाग और सुरक्षा से संबंधित तमाम एजेंसियां मुंबई व महाराष्ट्र में व्यापक पैमाने पर आयोजित होने वाले गणपति उत्सव की निगरानी करेंगे।

इसके अलावा शहर में 5000 इंस्टाल सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। बड़े मंडलों को भी सीसीटीवी लगाने के लिए कहा गया है। मुंबई में इस बार 7703 सार्वजनिक,132452 घरगुती और 11667 गौरी गणेश की स्थापना हो रही है। मुंबई में 129 सार्वजनिक विसर्जन स्थल बनाए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मंडलो में विशेष पुलिस टीम तैनात रहेंगी। पूजा के दौरान 53 रास्ते बंद रहेंगे ,56 रास्तों को वनवे किया गया है। 18 रास्तों पर भारी वाहनों को बन्द किये गए हैं। RPF की तीन बटालियन, NDRF की दो यूनिट्स, BDDS की छह टीमें, SRPF की दो टुकड़िया, QRT और दंगा निरोधक दस्ता की अतिरिक्त दो टीमें तैनात की जाएंगी। इसके अलावा नजदीकी राज्यों से अतिरिक्त सुरक्षा भी मांगने पर विचार किया जा रहा है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी गणेशोत्सव पर भी नजर रखेंगे।