Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें इस राज्य में बादल फटने के बाद मौसम विभाग ने जारी किया...

इस राज्य में बादल फटने के बाद मौसम विभाग ने जारी किया एलर्ट, जानिए अपने राज्य का हाल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

हिमाचल प्रदेश में राजधानी शिमला सहित अनेक स्थानों पर जोरदार बारिश होने का साथ रोहडू उपमंडल के तहत चड़गाँव क्षेत्र की चांशल घाटी में देर रात बादल फटने से भारी मात्रा में नुकसान की खबर सामने आ रही हैं। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है और एक पुलिया बह गई है। लोग जान जोखिम में डाल कर नाला पार कर रहे हैं और निचले इलाकों में नुकसान की खबर आ रही है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डाॅ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले चार सिंतबर तक मैदानी और मध्यवर्ती कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान गिने चुने स्थानों पर बारिश जारी रहने की उम्मीद भी जताई गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पश्चिमोत्तर के बाकी क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में कहीं-कहीं औसत वर्षा हुई और आज अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है जबकि उत्तराखंड, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस अवधि के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

चल सकती हैं तेज हवाएं

इस अवधि के दौरान पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर तथा मध्य और आस-पास की दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएँ चल सकती हैं। उत्तरी अंडमान सागर पर इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है, मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।