Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें नवी मुंबई के ओएनजीसी प्लांट में लगी आग, दो मजदूरों की मौत,...

नवी मुंबई के ओएनजीसी प्लांट में लगी आग, दो मजदूरों की मौत, खाली कराया जा रहा इलाका

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

नवी मुंबई के उरण में स्थित ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) के प्लांट में आग लग गई है। सुबह सात बजे गैस प्रोसेसिंग प्लांट में आग लगी। आग लगातार बढ़ती जा रही है। घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य घायल हैं। दमकल की गाड़ियां मौके मौजूद हैं जो आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओनएजीसी, द्रोणगिरी, जेएनपीटी, पनवेल और नेरुल के दमकलर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं। सभी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। उरण पुलिस ने दो किलोमीटर के क्षेत्र को घेर लिया है। प्लांट के पास रहने वाले लोगों को प्रशासन ने वहां से बाहर निकाल लिया गया है ताकि जान-माल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। 

घटना की पुष्टि करते हुए ओएनजीसी ने ट्विटर पर लिखा, ‘उरण तेल और गैस प्रसंस्करण संयंत्र में आज सुबह आग लग गई। ओएनजीसी अग्निशमन सेवा और संकट प्रबंधन टीम ने तुरंत इसपर कार्रवाई की। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इसका तेल प्रसंस्करण पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। गैस को हजिरा प्लांट में डाइवर्ट कर दिया गया है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है।’