Home देश मनमोहन सिंह को मिली Z+ और VIP सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे...

मनमोहन सिंह को मिली Z+ और VIP सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे 45 कमांडो

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सी.आर.पी.एफ. का ‘जैड प्लस’ वी.आई.पी. सुरक्षा कवर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकार ने हाल में सिंह को दी जा रही विशेष सुरक्षा समूह (एस.पी.जी.) की सुरक्षा वापस ले ले थी। अधिकारियों ने बताया कि सिंह और उनकी पत्नी की सुरक्षा में लगभग 45 सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे जो यहां 3, मोतीलाल नेहरू रोड पर स्थित उनके आवास और देशभर में उनकी यात्रा के दौरान 24 घंटे निगरानी रखेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री को अग्रिम सुरक्षा संपर्क (ए.एस.एल.) प्रोटोकॉल भी मिलेगा जिसमें सुरक्षा कर्मी उस स्थल का पहले ही मुआयना करने पहुंच जाएंगे जहां की ये दोनों वी.वी.आई.पी. यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) एस.पी.जी., दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय खुफिया एजैंसियों से विचार-विमर्श करने के बाद जल्द ही कार्यभार संभालेगी।