Home स्वास्थ लिवर के लिए अश्वगंधा के सेवन से लाभ जानिए…

लिवर के लिए अश्वगंधा के सेवन से लाभ जानिए…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग लीवर होता है और त्वचा के बाद दूसरा सबसे बड़ा अंग यही है। लीवर हमारे शरीर में बहुत सी क्रियाओं को करने में मदद करता है। यह एक रीढ़ की हड्डी वाले जानवरों में मौजूद होता है। चयापचय में भी मदद करता है। यह वसा को जलाने में मदद करता है और शरीर के वजन को बनाए रखता है। आप जो भी खाते हैं, पीते हैं, सांस के माध्यम से ऑक्सीजन लेते हैं लिवर उन सभी को प्रोसेस करता है। लिवर शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है, जब ज़रूरी हो तब रक्त का थक्का जमाने में मदद करता है। साथ ही हार्मोन्स को रेगुलेट करने में भी लिवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर लिवर काम करना बंद कर दे तो एक व्यक्ति की मौत हो सकती है?

अश्वगंधा एक ऐसा हर्ब है जो लिवर को स्वस्थ रखता है। आइए जानते हैं लिवर के लिए अश्वगंधा के सेवन के लाभ।

1. लिवर को टॉक्सिन्स से बचाता है
जंक खाने से शरीर में बहुत सारे टॉक्सिन्स लिवर में जमा हो जाते हैं और लिवर की कार्यप्रणाली पर असर डालते हैं। अश्वगंधा का सेवन लिवर को हानिकारक टॉक्सिन्स के बुरे असर से बचाता है और लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

2. लिवर को खराब होने से बचाता है
अगर आप अश्वगंधा खाते हैं तो लिवर डैमेज के आसार कम हो जाते हैं। एंटी बायोटिक्स का सेवन करने से लिवर को काफी नुकसान पहुंचता है। अश्वगंधा का सेवन करने से लिवर डैमेज का खतरा बेहद कम हो जाता है और लिवर की कार्य प्रणाली बेहतर बनी रहती है।

3. सूजन को दूर करता है
अश्वगंधा में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं इसका सेवन लिवर की सूजन को कम करता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना लाभकारी होता है। इसका सेवन दूध के साथ रात को सोने से पहले किया जा सकता है।

4. फैटी लिवर की समस्या
एल्कोहल पीने से लिवर पर हानिकारक असर पड़ता है और फैटी लिवर की समस्या हो जाती है। फैटी लिवर की समस्या को कम करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है। बहुत ज्यादा बैली फैट, पीसीओएस, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल लाभकारी होता है।