Home जानिए ये हैं दुनिया के 5 ऐसे जानवर, जिन्होंने इंसानों से बदला लिया!

ये हैं दुनिया के 5 ऐसे जानवर, जिन्होंने इंसानों से बदला लिया!

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आज हम आपको दुनिया के 5 ऐसे जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इंसानों से बदला लिया। यह काफी चौंकाने वाली बात है। ऐसी घटनाओं के बारे में आपने आज से पहले कभी नहीं सुना होगा, तो चलिए बताते हैं –

5. हाथी

नामीबिया में मौजूद एक जंगल में हाथियों को सुरक्षित रखा जाता है, ताकि उनका शिकार ना किया जा सके। लेकिन वहां मौजूद शिकारियों के एक ग्रुप का सरदार जिसका नाम जोस था, वो हाथियों को मारकर काले बाजार में उनके शरीर के पार्ट्स बेच देता था। लेकिन एक दिन जब वो शिकार पर निकला, तो उसे पिछली बार बच गया एक हाथी पहचान लेता है और जान से मार डालता है।

4. सांप का बदला

इंडोनेशिया की एक सिंगर जिसका नाम इरमा था, जो जब भी स्टेज पर परफॉर्म करती थी तो अपने आस-पास सांपों को गिरा देती थी ताकि लोगों को देखने में मजा आए। लेकिन परफॉर्मेंस के दौरान गलती से वो किसी एक सांप पर पैर रख देती है, जिससे गुस्सा होकर वो सांप उसे काट लेता है। जिसके बाद उसे बचाने की कोशिश की गई। लेकिन उसने किसी की भी नहीं सुनी और स्टेज पर परफॉर्मेंस करती रही। फिर जैसे ही 45 मिनट पूरे हुए, वैसे ही वो जमीन पर गिरकर मर गई।

3. गोरिल्ला

कांगो में साल 2012 के युद्ध ने सभी गोरिल्ला को अपना घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया और जब वो टैंगो नाम के एक गांव में पहुंचे तो उन्हें वहां पर हर एक इंसान अपने लिए खतरा लगने लगा। जिसके बाद वो गांव वालों पर हमला करने लगे। यहां तक कि वो उनका खून भी कर देते थे।

2. टाइगर

नेशनल पार्क में एक टाइगर को एक इंसान काफी परेशान कर रहा था, जिसके बाद वो टाइगर उसकी ओर गुस्से से देखने लगा। फिर भी वो इंसान उसे परेशान करता रहा, जिसके बाद टाइगर ने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया और उसके चेहरे पर अपने नोकीले नाखूनों से जोर से वॉर किया। जिसकी वजह से उस इंसान की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई।

1. पक्षी

टेक्सास में रहने वाला केविन बटलर अपने पालतू पक्षी के साथ अकेला रहता था। एक दिन जब कुछ चोर उसके घर में घुस आए तो उन्होंने बटलर को जान से मार दिया। जिसे देखकर उस पक्षी ने उस पर हमला कर दिया और अपने मालिक की मौत का बदला लिया।