Home विदेश दुनिया का एकमात्र ऐसा देश जहां रहते हैं सिर्फ 33 लोग, बिना...

दुनिया का एकमात्र ऐसा देश जहां रहते हैं सिर्फ 33 लोग, बिना किसी सुरक्षा के घूमता है राष्ट्रपति

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

हमारा भारत देश एक देश है जहां पर कोई भी नेता बिना सुरक्षा के नहीं घूमता है। जब भी कोई नेता घूमता है तो उसके साथ पूरा काफिला चलता है। भारत में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्रियों के लिए काफी कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। परिंदा भी बिना इजाजत के पर नहीं मार सकता। लेकिन इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर राष्ट्रपति बिना सुरक्षा के ही घूमता है और इस देश में सिर्फ 33 लोग रहते हैं।

हम बात कर रहे हैं अमेरिका के नेवाडा में स्थिति मोलोसिया की। मोलोसिया की करंसी भी है। इस देश के अपने कायदे कानून और परंपरा है। केविन बॉघ एवं उनके फ्रेंड के दिमाग में 1977 में एक विचार आया। उन्होंने अलग देश बनाने की ठान ली। इसके बाद केविन बॉघ ने मोलोसिया की स्थापना कर दी। तब से ही केविन बॉघ इस देश के प्रेसिडेंट है। वे खुद को तानाशाह घोषित कर चुके हैं। उनकी पत्नी देश की पहली महिला का दर्जा रखती हैं। मोलोसिया में जितने भी लोग रहते हैं वह ज्यादातर केविन बॉघ के रिश्तेदार हैं। लेकिन इस देश को दुनिया की किसी भी सरकार से मान्यता नहीं दी गई है।

यह बहुत ही छोटा देश है जिसमें स्टोर, लाइब्रेरी, श्मशान घाट जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। बहुत से देश के लोग यहां पर हॉलीडे का आनंद लेने आते हैं। हालांकि देश में एंट्री लेने के लिए उनको अपने पासपोर्ट पर स्टैंप लगवाना पड़ता है।

जिस दोस्त ने इस देश की स्थापना की सोची थी, उसने कुछ समय बाद अपने विचार को त्याग दिया। हालांकि केविन केविन बॉघ ने यह ठान ली और आगे चलकर नया देश बनाया। इस देश का प्रेसिडेंट बिना किसी सिक्योरिटी के घूमता है। जब भी कोई टूरिस्ट यहां आता है तो केविन बॉघ उसकी ट्रिप में टूरिस्ट को देश की बिल्डिंग दिखाते हैं। केविन बॉघ बहुत ही मिलनसार तानाशाह है।