Home खेल दिनेश कार्तिक से हो गई ऐसी गलती, BCCI ने थमाया नोटिस

दिनेश कार्तिक से हो गई ऐसी गलती, BCCI ने थमाया नोटिस

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक को बीसीसीआई ने कारण बताओ नोटिस दिया है. BCCI ने कार्तिक को यह नोटिस कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL) की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में जाने के कारण दिया है. कार्तिक टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कलम के साथ ड्रेसिंग रूम में थे. मैक्कलम को हाल ही में कोलकाता का भी कोच नियुक्त किया गया है.

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने IANS से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि कार्तिक को ऐसा करने से पहले इजाजत लेनी चाहिए थी क्योंकि वह अभी भी बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध प्राप्त खिलाड़ियों की सूची में हैं. कार्तिक को सात दिनों के अंदर इस नोटिस का जवाब देना है.

अधिकारी ने कहा, “चूंकि वह भारतीय टीम के खिलाड़ी हैं ऐसे में कुछ प्रोटोकॉल होते हैं जिनका पालन करना होता है. वह केंद्रीय अनुबंध में शामिल हैं और ऐसे में वह बीसीसीआई की इजाजत के बिना सीपीएल के ड्रेसिंग रूम में नहीं जा सकते. उन्हें सात दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देना होगा.”

CoA तय करेगी दिनेश कार्तिक का भविष्‍य

त्रिनबागो और कोलकाता दोनों की फ्रेंचाइजियों का मालिकाना हक भारतीय अभिनेता शाहरुख खान के पास है. लेकिन BCCI अपने रुख पर साफ है कि भारतीय खिलाड़ियों का विदेश की टी-20 लीगों से कोई लेना-देना नहीं है.

यह बात हालांकि साफ नहीं है कि कार्तिक का ड्रेसिंग रूम में जाना आम तौर पर किया गया व्यवहार था या IPL के अगले सीजन को लेकर रणनीति बनाने को लेकर वह वहां गए थे. कार्तिक का भविष्य अब इस बात पर निर्भर करता है कि प्रशासकों की समिति (CoA) इस मसले को किस तरह से देखती है.

अधिकारी ने कहा, “देखना होगा कि सीओए उनके जवाब को किस तरह से लेती है.”