Home स्वास्थ रस्सी कूदने से होता है पूरे शरीर का व्यायाम

रस्सी कूदने से होता है पूरे शरीर का व्यायाम

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 रस्सी कूदना सेहत के लिए फायदेमंद है। इसलिए हर रोज रस्सी कूदना चाहिए। आपको बता दें कि कई लोगों को रस्सी कूदने का शौक होता है। अधिकत्तर रस्सी कूदना लड़कियों को पसंद होता है।

जब भी हम रस्सी कूदते है तो हमें अपने स्कूल के दिन याद आ जाते हैं। अगर आप हर रोज रस्सी कूदते है तो आपको कोई भी व्यायाम करने की जरूरत नहीं पड़ती। रस्सी कूदना जितना आसान है उतना ही यह हमारी सेहत के लिए लाभदायक भी है। चलिए आपको बताते है कि रस्सी कूदने से क्या-क्या लाभ होते हैं।

-व्यायाम : रस्सी कूदने से पूरे बॉडी की व्यायाम हो जाती है। इससे आपके शरीर में चुस्ती, ताकत तथा हर काम को करने के क्षमता बढ़ती है।

 -दिमाग : कई बार हम कार्य करके बोर हो जाते है और फ्रेश होने के लिए रस्सी कूदते है। ऐसा करने से हमारा दिमाग फिर से काम करना शूरू कर देता है। इससे आपका दिमाग अधिक चलता है और पैरों पर इतना प्रेशर नहीं पड़ता।

-वजन कीजिए कम : लोग वजन कम करने के लिए सुबह सैर करने जाते हैं लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि रस्सी कूदने से जल्दी वजन कम होता है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते है कि रस्सी कूदना शूरू कीजिए।

– बढ़ेगी सांस लेने की क्षमता : इससे आपकी सांस लेनी की क्षमता बढ़ती है। स्वास्थ्य रहने के लिए हम कई तरह की व्यायाम करते है जिसमें हम अपनी सांस को भी कुछ समय तक रोकते है। वहीं रस्सी कूदते वक्त आपको सांस रोकनी नहीं पड़ती।
-हड्डियों के लिए लाभदायक : हड्डियों के लिए रस्सी कूदना बहुत लाभदायक होता है। अगर आपको हड्डी संबंधित कोई समस्या है तो रस्सी कूदने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिए।