Home जानिए सफेद दाग से छुटकारा पाने के कारगर उपाय…

सफेद दाग से छुटकारा पाने के कारगर उपाय…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

वर्तमान समय में सफ़ेद दाग एक बहुत गंभीर बीमारी हो गई हैं। युवा हो या बुजुर्ग कोई भी इस बीमारी का शिकार हो रहा हैं। सफ़ेद दाग ना केवल हाथ पर होते हैं बल्कि यह धीरे धीरे आपके पूरे शरीर में होने लगते हैं। अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह पूरे शरीर में होने लग जाते हैं।

सफ़ेद दाग अक्सर अत्यधिक तनाव, विटामिन बी 12 की कमी, त्वचा पर किसी प्रकार का संक्रमण होना आदि इसके कारण से ही होते हैं। आईए जानते हैं इस गंभीर समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय।

1 तांबे के बर्तन में रातभर पानी भरकर रखें और सुबह उसे खाली पेट पिएं। यह त्वचा में मेलेनिन के निर्माण के लिए बहुत सहायक होता है।

2 हमारे देश में नीम को सदाबहार वृक्ष का दर्जा मिला हुआ है। इसे गांव का दवाखाना भी कहते हैं। ठंडी हवा देने के साथ ही ये एक ऐसा पेड़ है जिसका हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी के इलाज में बहुत ही कारगर होता है। सफेद दाग के लिए नीम की पत्ती, फूल, निंबोली आदि को सुखाकर पीस लें और प्रतिदिन फंकी लें आपको अवश्य फायदा करेगा।

3 बहुत कम ही लोगों को यह मालूम है कि नारियल में जीवाणुरोधी और संक्रमण विरोधी गुण भी पाए जाते हैं, इसलिए सफेद दाग वाली जगह पर आप दिन में 2 से 3 बार नारियल तेल से मसाज करना बहुत अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है।

4 उड़द की दाल एक अत्यंत बलवर्द्धक और लाभकारी खाद्य पदार्थ है। इसकी छिलके वाली दाल बहुत अधिक पौष्टिक होती है। सफेद दाग होने पर पानी में भीगी हुई उड़द की दाल पीसकर 4 माह तक लगाने से दाद पूर्ण्तः ठीक हो जायेगा।