Home जानिए दुनिया के सबसे अजीब से दिखने वाले प्राणी जो हैं बेहद खतरनाक

दुनिया के सबसे अजीब से दिखने वाले प्राणी जो हैं बेहद खतरनाक

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

दुनियाभर में तमाम तरह के जीव मौजूद हैं, जिन्हें अधिकांश तौर पर हम लोगों ने नहीं देखा होगा। इन्हें पृथ्वी के सबसे अनोखे जीवों के रूप में माना जाता है। जब आप इन्हें पहली बार देखेंगे तो यकीन नहीं होगा कि ये सारे जीव पृथ्वी पर रहते हैं या किसी दूसरे ग्रह पर रहते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन जीवों के बारे में जिनके बारे में न आपने सुना होगा और न ही कभी देखा होगा।

नेकेड मोल रैट
नेकेड मोल रैट नाम का ये अजीब जीव पूर्वी अफ्रीका में पाया जाता है। ये एक खास तरह का चूहा होता है। लेकिन इसकी स्किन आम चूहों की तरह नहीं होती है। इसे करीब से देखने पर आपको पता चलेगा कि जैसे किसी ने इसकी स्किन निकाल ली है। नेकेड मोल रैट की खासियत यह होती है कि इसके शरीर पर एक भी बाल नहीं होता है। लेकिन इसके शरीर की चमड़ी किसी बुजुर्ग की तरह होती है।

सैंगा एंटीलोप
सैंगा एंटीलोप नाम का ये जानवर किसी हिरन के जैसे दिखते हैं, लेकिन ये हिरन होते नहीं हैं। इस खास प्राणी की लंबी नाक होती है, जो देखने में बहुत ही भद्दी लगती है। ये नाक इस जानवर को दूसरे जानवरों से अलग बनाती है। ये खास तरह का जानवर रूस और कजाकिस्तान में पाया जाता है।

पिंक फेयरी आर्माडिलो
पिंक फेयरी आर्माडिलो नाम का ये जीव किसी चूहे के जैसे लगता है। इसके शरीर के ऊपरी हिस्से को जब आप देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि इसपर कोई परत अलग से लगाई गई है। ये जीव खुदाई करने में माहिर होता है। ये जमीन को इतनी तेजी से खोदता है कि ऐसा लगता है कि वह पानी में तैर रहा है।

लैम्प्रे मछली
लैम्प्रे नाम की ये मछली आर्कटिक महासागर में पाई जाती है। जिसे देखकर किसी को भी डर लग जाए। ऐसा माना जाता है कि अपने नुकीले दांत और लंबी जीभ वाली यह मछली एक बार किसी शिकार को पकड़ ले, तो फिर उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। ये मछली अपने शिकार को खाती नहीं है बल्कि उसपर अपने दांत गड़ा देती है। वो ऐसा कई दिन तक किए रहती है उसके बाद शिकार की मौत हो जाती है।