Home विदेश चंद्रयान-2 के लिए भारत को बधाई देने वाली पाक की पहली महिला...

चंद्रयान-2 के लिए भारत को बधाई देने वाली पाक की पहली महिला अंतरिक्षयात्री ने की शांति की अपील

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM
  • पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्षयात्री हैं नमीरा सलीम
  • सलीम ने पिछले सप्ताह चंद्रयान 2 के लिए दी थी बधाई
  • स्पेस ट्रस्ट की संस्थापक व कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं नमीरा

चंद्रयान-2 मिशन पर भारत को बधाई देने के चलते पिछले सप्ताह सुर्खियां बटोरने वाली पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्षयात्री नमीरा सलीम ने कहा कि दक्षिण एशिया क्षेत्र ‘स्पेस डिप्लोमेसी’ से लाभ उठा सकता है। भारत-पाकिस्तान में कश्मीर को लेकर जारी तनाव के बीच उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष ही ऐसा क्षेत्र है जहां सभी सीमाएं टूट जाती हैं और इनसान राजनीति से ऊपर उठ जाता है। नमीरा ने आगे कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण के युग में मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं को संदेश देना चाहती हूं कि शांतिपूर्ण समाधानों के लिए अंतरिक्ष का सहारा लें और इसके जरिये शांति व विश्वास के लिए जगह बनाएं।

स्पेस ट्रस्ट की संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्षा नमीरा ने कहा कि वह अंतरिक्ष के व्यावसायीकरण का समर्थन करती है। वह मानती हैं कि अंतरिक्ष अब दुनिया के नेताओं और राजनेताओं के लिए खुला है।

सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक के लिए अंतरिक्ष में जाने की तैयारी कर रहीं नमीरा ने कहा कि मैं अंतरिक्ष ट्रस्ट के माध्यम से पृथ्वी पर शांति के लिए एक अंतरिक्ष कूटनीति का इस्तेमाल करने की अपील करती हू। बता दें कि नमीरा ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के दक्षिण ध्रुव में सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक कोशिश के लिए इसरो और भारत को बधाई दी थी।