Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें केदारनाथ में टेक ऑफ के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 लोग...

केदारनाथ में टेक ऑफ के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 लोग थे सवार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

केदारनाथ धाम में एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है. बताया जा रहा है कि यूटीयर हेली कंपनी का ये हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर टेक ऑफ करते वक्त क्रैश हो गया. इस हेलिकॉप्टर में पायलट सहित छह लोग सवार थे. इस हादसे में सभी पायलट सहित सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना में हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान पहुंचा है. जानकारी के मुताबिक, ये घटना सोमवार सुबह 11.23 बजे की है. बता दें कि 2017 में भी केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर हेलीपैड पर फिसल गया था.

वहीं केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश की ये 7वीं घटना है. वहीं उत्तराखंड में साल 2010 से लेकर अब तक नौ हेलिकॉप्टर क्रैश हो चुके हैंं. जिसमें अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है. इसमें MI-17 समेत 7 हेलिकॉप्टर केदार घाटी में ही दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं.

बता दें कि जून 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद चलाए गए राहत बचाव के दौरान सेना के MI-17 समेत तीन हेलिकॉप्टर क्रैश हो गए थे. हादसों में सेना के 20 जवानों समेत 23 लोगों की मौत हो गई थी. बीते आठ सालों में केदारनाथ और आसपास के क्षेत्र में सात हेलिकॉप्टर क्रैश हो चुके हैं.