Home विदेश इस शख्स ने चार साल में 2800 अजनबियों से की दोस्ती, बताई...

इस शख्स ने चार साल में 2800 अजनबियों से की दोस्ती, बताई इसके पीछे की ‘दिल छू लेने वाली’ वजह

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आमतौर पर जहां लोग अजनबियों से बात तक करना पसंद नहीं करते हैं, वहीं अमेरिका के फिलाडेल्फिया का रहने वाला एक शख्स हर रोज किसी न किसी अजनबी से बात करता है। ऐसा करके उसने महज चार साल में 2800 अजनबी लोगों से दोस्ती कर ली है। उसने इसके पीछे की ‘दिल छू लेने वाली’ वजह भी बताई है।

28 वर्षीय रॉब लॉसेस ने अजनबियों से मिलने और उनसे दोस्ती करने का सिलसिला साल 2015 में शुरू किया था। तब उन्होंने 10 हजार नए लोगों से दोस्ती करने का लक्ष्य रखा था।

लॉसेस पहले एक बड़ी कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी हमेशा से आदत रही थी कि वह नए-नए लोगों से जान-पहचान बनाते रहते थे, लेकिन कंपनी ज्वाइन करने के बाद से उनकी ये आदत लगभग छूट गई थी। इससे ऊब कर उन्होंने 2016 में नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से अजनबियों से जान-पहचान बनाने में जुट गए।

लॉसेस की दिन की शुरुआत कुछ ऐसे होती है कि सुबह वो जिम जाते हैं और उसके बाद कम से कम चार अजनबी लोगों से मिलते हैं। हर एक अजनबी के साथ वो कम से कम एक घंटा बिताते हैं और उसे अपने बारे में बताते हैं, फिर उसके बारे में भी जानने की कोशिश करते हैं।

दरअसल, अजनबियों से दोस्ती करने के पीछे की वजह बताते हुए लॉसेस कहते हैं कि अलग-अलग लोगों से संपर्क करना समय बिताने का सबसे कीमती तरीका होता है। हम जैसे-जैसे तकनीक और सोशल मीडिया के आदी होते जा रहे हैं, हमारे मानवीय संपर्क कम होते जा रहे हैं। यही वजह है कि लॉसेस ने इसकी शुरुआत की थी।