Home समाचार शुक्रवार को सोने की कीमतों ने दिया बड़ा झटका, हो चुका है...

शुक्रवार को सोने की कीमतों ने दिया बड़ा झटका, हो चुका है इतना महंगा

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

त्योहारी मौसम में आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 700 रुपये चमककर दो सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 38,970 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के दबाव में चांदी 870 रुपये लुढक़कर एक महीने से ज्यादा के निचले स्तर 46,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर लुढक़ गयी।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 8.05 डॉलर लुढक़कर 1,497.15 डॉलर प्रति औंस रह गया। गुरुवार को भी इसमें दो प्रतिशत की गिरावट रही। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 10.10 डॉलर टूटकर 1,505.10 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.29 डॉलर फिसलकर 17.52 डॉलर प्रति औंस पर रही। त्योहारी मौसम को देखते हुये स्थानीय बाजार में आभूषण निर्माताओं ने पीली धातु की खरीद बढ़ा दी है।

इससे सोना स्टैंडर्ड 700 रुपये की छलांग लगाकर 11 सितंबर के बाद के उच्चतम स्तर 38,970 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 38,800 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपये चढक़र 30,300 रुपये के भाव पर रही। वैश्विक दबाव में चांदी में गिरावट देखी गयी। चांदी हाजिर 870 रुपये लुढक़कर 46,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। यह 23 अगस्त के बाद का इसका निचला स्तर है। चांदी वायदा 872 रुपये की गिरावट में 45,870 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 940 रुपये और 950 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहे। आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 38,970 रुपये सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 38,800 रुपये चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 46,250 रुपये चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 45,870 रुपये सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 940 रुपये सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 950 रुपये गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,300 रुपये।