Home जानिए हवा, जमीन, पानी… सैन्य ताकत में भारत से कितना पीछे है पाकिस्तान

हवा, जमीन, पानी… सैन्य ताकत में भारत से कितना पीछे है पाकिस्तान

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM
  • पाक ने माना है- भारत के साथ युद्ध हुआ तो हार सकता है पाकिस्तान
  • थलसेना, वायुसेना, नौसेना से लेकर परमाणु हथियारों तक.. भारत और पाकिस्तान में कौन ज्यादा ताकतवर

पाकिस्तान आखिरकार ये बात मान रहा है कि अगर भारत के साथ युद्ध हुआ तो वह हार जाएगा। पाक पीएम इमरान खान ने हाल में एक इंटरव्यू में सांकेतिक रूप से ये बात स्वीकार की है कि भारत-पाक के बीच पारंपरिक युद्ध में पाकिस्तान हार सकता है। इमरान ने कहा कि पाकिस्तान कभी परमाणु युद्ध शुरू नहीं करेगा। मैं शांतिवादी और युद्ध विरोधी हूं। मेरा मानना है कि युद्ध से समस्याओं का समाधान नहीं होता। इसके परिणाम भयावह हो सकते हैं।

आखिर क्यों पाकिस्तान को यह बात मानने पर विवश होना पड़ा? भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य ताकतों में कितना अंतर है? जमीन, हवा और पानी… तीनों जगहों पर सेना व हथियारों की ताकत के मामले में पाकिस्तान भारत से कितना पीछे है? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको दे रहे हैं।

आर्थिक स्थिति खराब, फिर भी हथियारों पर भारत से ज्यादा खर्चइंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज (IISS) के अनुसार, भारत ने 2018 में सेना को 4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे। ये बजट देश की जीडीपी का 2.1 फीसदी है। जबकि उसी साल पाकिस्तान ने अपनी सेना को 1.26 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये (करीब 65 हजार करोड़ भारतीय रुपये) आवंटित किए। यह पाकिस्तान की जीडीपी का करीब 3.6 फीसदी है।

यानी अपने देश की जीडीपी का भारत से भी ज्यादा हिस्सा पाकिस्तान हथियारों पर खर्च कर रहा है। जबकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान सरकार के कुल खर्चे में से करीब 50 फीसदी हिस्सा सेना और कर्जों को चुकाने में जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेशी मुद्र भंडार में करीब 57,700 करोड़ रुपये ही बचे हैं। इसे कर्ज देने वाले अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने रक्षा खर्चों में कटौती करे।

किसके पास कितनी सेना?

भारत पाकिस्तान
सक्रिय सैनिक 13.62 लाख 6.54 लाख
कॉम्बैट टैंक 4184 2200
हथियारों से लैस गाड़ियां 2815 3665
तोप 4260 1655
रॉकेट लॉन्चर्स 266 150

हवा में कौन कितना ताकतवर?भारत पाकिस्तान
कुल एयरक्राफ्ट 2082 1342
लड़ाकू विमान 520 348
हमलावर विमान 694 438
ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट 248 51
ट्रेनर एयरक्राफ्ट 364 499
कुल हेलीकॉप्टर 692 322
लड़ाकू हेलीकॉप्टर 17 55

हालांकि भारत के मिग-21 विमान अब रिटायर होने वाले हैं। लेकिन अपाचे हेलीकॉप्टर और राफेल के शामिल होने से भारत की हवाई ताकत फिर से बढ़ गई है।

पानी में किसकी कितनी ताकत?

कुल नेवल असेट 295 197
एयरक्राफ्ट कैरियर 1 0
फ्रिगेट्स 13 09
डिस्ट्रॉयर 11 0
कॉरवेट्स 22 0
पनडुब्बी 16 05
निगरानी नौका 139 11
बारूदी सुरंग नाशक 1 3

स्त्रोत: Globalfirepower.com

परमाणु ताकत में कौन आगे?

  • भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के पास ऐसी बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो परमाणु हमला कर सकती हैं।
  • भारत के पास 9 तरह की मिसाइलें हैं। इनमें से एक अग्नि-3 (Agni – 3) है। इसकी मारक क्षमता 3000 किमी से लेकर 5000 किमी तक है।
  • वहीं, पाकिस्तान की मिसाइलों की क्षमता 2000 किमी तक है।
  • भारत के पास 130-140 परमाणु बम हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 140-150 हैं।

अगर परमाणु युद्ध हुआ तो…

अब तक भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की ऐसी स्थिती पैदा नहीं हुई है कि बात परमाणु हमले तक आ जाए। फिर भी हम आपको बता रहे हैं कि ऐसी स्थिति में क्या हो सकता है?

विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान की तुलना में भारत के पास परमाणु बम कम जरूर हैं। लेकिन ये ताकतवर हैं। इन परमाणु मिसाइलों की तकत इतनी है कि ये पाकिस्तान के हर कोने को मिटा सकते हैं। जबकि पाकिस्तान के हमले से भारत का एक राज्य प्रभावित होगा।

लेकिन भारत हो या पाकिस्तान, दोनों देशों के पास परमाणु बमों की संख्या है तबाही मचाने के लिए काफी है। अगर परमाणु युद्ध होता है तो महज एक हफ्ते में करीब 2 करोड़ लोग मारे जाएंगे। इन हमलों से दुनिया की आधी ओजोन परत तक बर्बाद हो सकती है। सिर्फ भारत, पाकिस्तान ही नहीं, कई अन्य देशों पर भी इसका असर पड़ेगा। इन परमाणु हमलों से इतना रेडिएशन फैल सकता है जिसके असर को सालों तक खत्म नहीं किया जा सकेगा।