Home समाचार 15 टैक्स अधिकारी हुए बर्खास्त, अगस्त में भी हटाए थे 22 अधिकारी

15 टैक्स अधिकारी हुए बर्खास्त, अगस्त में भी हटाए थे 22 अधिकारी

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आयकर विभाग के 15 आयकर अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया, हटाए गए सभी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पिछले कुछ दिनों में आयकर अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाने का यह चौथा मौका है। इससे पहले आयकर विभाग के 49 अधिकारियों जिनमें केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के 12 अधिकारी भी शामिल हैं, को जबरन रिटायरमेंट पर भेज दिया गया है।

केंद्र सरकार ने सबसे पहले जून में 12 ऐसे आयकर अधिकारियों को हटाया था जिनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, हटाए गए अधिकारी आयकर विभाग में ऊपरी पदों पर थे, इसके बाद 15 अधिकारियों को हटाया गया और पिछले महीने 26 अगस्त को केंद्र सरकार ने 22 और अधिकारियों को जबरन रिटायरमेंट दे दी।

आयकर विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार सख्त नजर आ रही है, दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद से ही मोदी सरकार ने भ्रष्ट आयकर अधिकारियों को रास्ते से हटाना शुरू कर दिया है।