Home मनोरंजन महाकाली का रौद्र रूप धारण कर दर्शकों के बीच पर दहशत मचा...

महाकाली का रौद्र रूप धारण कर दर्शकों के बीच पर दहशत मचा चुकी हैं टीवी की ये हसीनाएं, लुक और अंदाज देखकर बंद कर लेगें अपनी आंखें

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

शारदीय नवरात्र का आरंभ 29 सितंबर दिन रविवार को हो रहा है। हिंदू माइथोलॉजिकल में नवरात्रि के दौरान पूजी जाने वाली नौ देवियों का काफी महत्व है। आए दिन इन बॉलीवुड भी इन देवियों के बारें में बताने के लिए अलग-अलग माइथोलॉजिकल शो स्लॉट किए हैं। लेकिन नवरात्रि के इस मौके पर हम आपको नौ देवियों में सबसे भयानक रुप मां रक्तदंतिका यानि काली अवतार को धारण कर सभी को हैरान कर देने वाली एक्टिंग और लुक में बताएंगे। ऐसा कहा जाता है किइस काल में वैप्रचलित नाम के राक्षस से संसार को मुक्ति दिलाने के लिए मां ने धरती पर अवतरण किया था। अपने इस अवतार में मां का रूप ऐसा विकराल था कि उनके दर्शन मात्र से दैत्यों का कलेजा कांप उठता था। टीवी पर यही लुक अपनाकरकुछ चुनिंदा एक्ट्रेस काफी फेमस हुईं थी।

पूजा बोस

स्टनिंग पूजा बोस टीवी के सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में ‘पार्वती’ के रोल से फेमस हुईं थीं। इस टीवी शो में उन्होंने महाकाली का रौद्र धारण कर ये साबित कर दिया था उनके जैसा कोई ऐसा एक्टिंग नहीं कर पाएगा।इस शो के बाद उन्हें’कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में भी देखा गया था। आपको बता दें कि इस शो में ‘पार्वती’ का किरदार निभा रहीं सोनारिका भदौड़िया को पूजा ने रिप्लेस कर दिया था। इस रोल में पूजा भी ने मां काली के अवतार से फेमस हो गईं।

आकांक्षा पुरी

‘विघ्नहर्ता गणेश’ में अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने भी महाकाली की अवतार धारण कर सभी को सोचने पर विवश कर दिया था। एक्ट्रेस के लुक और एक्टिंग देखकर सभी लोग हैरान रह गए थे।

पूजा शर्मा

शो ‘महाकाली’ में आने वाली पूजा शर्मा जिस तरह अपने रोल में ढली थीं, वह काबिले तारीफ थीं। फैंस महाकाली के रूप में देखते ही उनकी एक्टिंग के कायल हो गए। फैंस के लिए पूजा का दीवा अवतार हैरान करने वाला जरूर है। इससे पहले वो महाभारत में द्रौपदी बनकर भी सामने आ चुकी हैं।

मॉनी रॉय

मॉनी रॉय ने देवों के देव महादेव में सती का रोल निभाया था। मौनी रॉय को सती के रोल में खूब चर्चा मिली। इस रोल को उन्होंने इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शक भी तारीफों के पुल बांधने से पीछे नहीं रहे। इस शो के बाद मौनी को एक साथ कई सीरियल्स के ऑफर मिले। इतना ही नहीं मौनी ने हाल में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में देखा गया। इस शो में वह भी काली अवतार में नजर आ चुकी हैं।

सोनारिका भदौरिया

सोनारिका भी ‘देवों के देव’ में पार्वती बनकर सामने आई थीं। देवी के रूप में उनके रोल की तारीफ भी हुई, लेकिन उनके काली अवतार की चर्चा सबसे ज्यादा हुई थी। आपको बता दें कि सोनारिका अपने नए अवतार में सीरियल ‘दास्तान-ए-मोहब्बत में दिख रही हैं।

ग्रेसी सिंह

‘अमानत’ से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं बॉलीवुड फेमस ऐक्ट्रेस ग्रेसी सिंह ने भी टेलिविजन की दुनिया में वापसी करने के लिए शो ‘संतोषी मां’ में देवी संतोषी का किरदार निभाया था। ग्रेसी ‘संतोषी मां’ में लीड रोल में दिखीं थीं। ग्रेसी के इस रुप को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस शो वह भी काली का अवतार ले चुकी हैं।