Home खाना-खजाना बार-बार एक ही नाश्ता खाकर हो गए हैं बोर तो एकबार बनाकर...

बार-बार एक ही नाश्ता खाकर हो गए हैं बोर तो एकबार बनाकर देखें ये व्रत वाला चीला

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

आवश्यक सामग्री
साबुदाना- 1 कप, मूँगफली- आधा कप, हरी मिर्च- 2, उबला आलू- 1, सेंधा नमक- स्वादनुसार, हरा धनिया- कटा हुआ, काली मिर्च पावडर- 1 छोटा चम्मच, दही- दो चम्मच, ऑयल- 2 टेबलस्पून, जीरा- 1 चम्मच
बनाने की विधि
साबूदाने का चीला बनाने के लिए सबसे पहले उबले आलू ले, आलू को कद्दूकस कर ले, आलू को आप मैश भी कर सकते हैं लेकिन मैश करने से आलू में गुठ्ठल रह जाते हैं| इसलिए आलू को कद्दूकस कर ले ताकि इसमें गुठ्ठल ना रहे| एक बाउल में मूँगफली का पावडर ले और इसमें थोड़ा सा पानी डालकर भिंगो ले, मूँगफली को हल्का फ्राई कर ले और फिर इसे एक मिक्सर जार में पीस कर पावडर बना ले|
अब साबुदाना ले और इसे दो घंटे के लिए भिंगो कर रख दे, साबुदाना जब भिंग जाये तो इसे एक मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना ले, साबूदाने को एक बड़े बाउल में निकाले और इसके अंदर कद्दूकस किया हुआ आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च पावडर, बारीक कट हरी मिर्च, दो चम्मच दही डालकर अच्छे से मिला ले, आप इसके अंदर कोई भी सब्जी और मसाले डाल सकते हैं|
चीला बनाने के लिए एक पैन को गैस पर चढ़ा दे, आ इसमें थोड़ा सा ऑयल डाल दे| जब ऑयल गरम हो जाए तो इसके ऊपर एक बड़े चम्मच से चिली का मिश्रण डालकर फैला ले और फिर इसे अलट-पलट कर पका ले| चीला पकाने के बाद इसकी चटनी बनाने के लिए एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ा दे, इसके अंदर ऑयल डाल दे, ऑयल गरम होने के बाद इसमें जीरा डालकर भुने लेकिन यदि आप व्रत में जीरा नहीं खाते हैं तो ना डाले, अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भून ले, इसमें बारीक कटा हरा धनिया डाल दे और फिर भिंगोया हुआ मूँगफली और सेंधा नमक डालकर कुछ देर चलाते हुये पकाए| आपकी व्रत में खाने के लिए चीला और चटनी बनकर तैयार हैं|