Home जानिए गांधी जी ने कभी नहीं रखा इस विदेशी कंट्री में कदम लेकिन...

गांधी जी ने कभी नहीं रखा इस विदेशी कंट्री में कदम लेकिन यहीं बनी है उनकी सबसे ज्यादा मूर्तियां

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती सेलिब्रेट की जा रही हैं। गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। यही कारण है कि देश के हर कोने में उनकी कई यादें जुड़ी हैं। बता दें कि गांधी जी के नाम से भारत में 53 मुख्य मार्ग हैं जबकि विदेशों में 48 सड़के हैं। इसके अलावा बहुत से देशों में उनकी मूर्तियां भी बनाई गई है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे विदेशी शहर के बारे में ही बताएंगे, जहां आपको उनके सबसे ज्यादा स्मारक देखने को मिलेंगे।

हम बात कर रहे हैं संयुक्त राष्ट्रीय अमेरिका की, जहां गांधी जी ने कभी कदम नहीं रखा लेकिन भी आपको यहां गांधी जी की सबसे ज्यादा मूर्तियां देखने को मिलेगी। जी हां, भारत के बाद अमेरिका ही ऐसा देश हैं, जहां आपको उनकी काफी मूर्तियां व स्मारक बने हुए देखने को मिलेंगे।

अमेरिका में गांधी जी की 2 दर्जन से ज्यादा प्रतिमाएं है। इतना ही नही, यहां पर 1 दर्जन से ज्यादा ऐसी सोसाइटी व संगठन है जो गांधी जी से जुड़े हुए है।

अमेरिका में गांधी जी का पहला स्मारक वाशिंगटन डीसी के मैरीलैंड के बेथिस्डा में गांधी मेमोरियल सेंटर में बना था। इसी के साथ 2 अक्टूबर 1986 में न्यूयॉर्क सिटी में यूनियन स्क्वॉयर पार्क में पहली बार गांधी जी की प्रतिमा लगाई गई थी।

16 सिंतबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने राजधानी वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के सामने गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया था।

2012 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने गांधी जी ने डेवी फ्लोरिडा में 7 फुट लंबी कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया था।

मार्टिन लूथर किंग मेमोरियल सिटी पार्क, कैलिफोर्निया स्थित फ्रेस्नो स्टेट यूनिवर्सिटी में गांधी जी की प्रतिमाएं लगी हुई हैं।2017 में इलिनॉयस में लायंस इंटरनेशनल के मुख्यालय में गांधी जी की एक आदमकद प्रतिमा लगाई गई थी।

श्वेत लोगों ने अपनाएं गांधी जी के विचार

अमेरिका में न केवल गांधी जी की मूर्तियां व स्मारक बने हुए है बल्कि वहां के लोग गांधी जी के विचारों का सम्मान करते हुए उन्हें मानते भी हैं। इतना ही नहीं अश्वेत अधिकारों के लिए काम करने वाले मार्टिन लूथर जूनियर किंग से लेकर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी अपने जीवन में गांधी जी के विचारों को अपनाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे के दौरान गांधी जी के पैर स्पष्ट करते हुए।