Home छत्तीसगढ़ गांधी विचार यात्रा‘ 4 अक्टूबर को कंडेल से होगी प्रारंभ : मुख्यमंत्री...

गांधी विचार यात्रा‘ 4 अक्टूबर को कंडेल से होगी प्रारंभ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कण्डेल से गांधी मैदान रायपुर तक आयोजित होगी पदयात्रा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में चार अक्टूबर से सप्ताहव्यापी गांधी विचार यात्रा शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चार अक्टूबर को यह गांधी विचार यात्रा धमतरी जिले के गांधी ग्राम-कण्डेल से प्रारंभ होगी जो 10 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में समाप्त होगी। महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और छत्तीसगढ़ के कण्डेल नहर सत्याग्रह की यादों को चिरस्मरणीय बनाने आयोजित इस गांधी विचार यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल होंगे।
        मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गंाधी ग्राम-कण्डेल में महात्मा गंाधी जी मूर्ति का अनावरण और यहां आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद गांधी विचार पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह पदयात्रा ग्राम गागरा में शहीद संतोष नेताम की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात् नेशनल हाइवे होते ग्राम छाती पहुचेंगी जहां सभा के बाद रात्रि विश्राम होगा। गांधी विचार यात्रा अगले दिन प्रदेश के मंत्रीगणों के नेतृत्व में ग्राम छाती से सवेरे 9 बजे प्रारंभ होगी। यह यात्रा पूर्वान्ह 11 बजे ग्राम डांडेसरा पहुंचेगी। वहां आम सभा के बाद यह यात्रा आगे बढ़ेगी। गांधी विचार यात्रा कुरूद, कन्हारपुरी होते हुए शाम 4 बजे भुसरेंगा पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान कुरूद में दोपहर एक बजे और कन्हारपुरी में दोपहर 2 बजे आमसभा होगी।
    गांधी विचार यात्रा छह अक्टूबर को ग्राम भुसरेंगा से सवेरे 9 बजे प्रारंभ होकर 10 बजे ग्राम चोरभट्ठी पहुंचेगी, वहां आमसभा के बाद यह यात्रा दोपहर 1.30 बजे बागदेही आएगी। यहां भी सभा के बाद यह यात्रा 2.30 बजे ग्राम भिंडरवानी पहुंचेगी। वहां आमसभा के बाद यह यात्रा अपरान्ह 3.30 बजे देवरी, शाम 4.30 बजे कोसमर्रा, शाम 5 बजे सिहाद रेस्ट हाऊस और 5.30 बजे सिहाद मोड़ होते हुए शाम 6.30 बजे भखारा पहुंचेगी, वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के अनावरण के बाद आमसभा का आयोजन होगा। सभा के बाद यह यात्रा ग्राम भखारा में रात्रि विश्राम करेगी।
    यह यात्रा अगले दिन 7 अक्टूबर को ग्राम भखारा से सवेरे 9 बजे आगे बढ़ेगी। जो सुपेला, सेमरा, सिलतरा होते हुए अपरान्ह एक बजे सिलीडीह पहुंचेगी। पूर्वान्ह 11 बजे सुपेला में, 12 बजे सेमरा में और 12.30 बजे सिलतरा में आमसभाएं होंगी। गांधी विचार यात्रा अगले दिन 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सिलीडीह से प्रारंभ होकर 10 बजे कानामुका, 10.30 बजे कचना में सभा कर रायपुर जिले में प्रवेश करेगी। यहां दोपहर 12 बजे राखी मोड़ में सभा का आयोजन होगा। विचार यात्रा दोपहर 2 बजे खोरपा पहुंचेगी और रात्रि विश्राम करेगी। गांधी विचार यात्रा 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे खोरपा से प्रारंभ होगी और दोपहर 12 बजे कोलर, 1.30 बजे छछानपैरी, 3 बजे मुजगहन और 4.30 बजे सेजबहार में सभा करते हुए रात्रि विश्राम करेंगी। गांधी विचार यात्रा 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सेजबहार से प्रारंभ होगी, जो सुबह 10.30 बजे डूंडा और 12.30 बजे संतोषी नगर में सभा के उपरांत दोपहर 2 बजे गांधी मैदान रायपुर पहुंचेगी, यहां समापन समारोह होगा।