Home जानिए 10 हजार साल पुराने ग्लाइप्टोडॉन्ट जानवर का बुलेट प्रूफ शेल मिला

10 हजार साल पुराने ग्लाइप्टोडॉन्ट जानवर का बुलेट प्रूफ शेल मिला

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अर्जेंटीना के ग्रेटर ब्यूनस आयर्स के इलाके बैरियो ला फ्लेचा में सोमवार को मछुआरों के एक समूह को 10 हजार साल पुराने जानवर का एक बुलेट प्रूफ सुरक्षा कवच मिला है। यह ग्लाइप्टोडॉन्ट ( दक्षिणी अमेरिका में पाए जाने वाले चौपाए, जिनके शरीर पर मजबूत खोल जैसा सुरक्षा कवच होता था) प्रजाति के जानवर का है। इस प्रजाति के जानवरों का आखिरी समय 10 हजार साल पहले तक माना जाता है। इनकी लंबाई 11 फीट और वजन करीब 2 टन हो सकता था। इमानोल ओजेदा ने बताया कि आर्मडिलो शेल इतने सालों से रेत में दबा हुआ था।

ग्लाइप्टोडॉन्ट्स आज के आर्मडिलो के पूर्वज हैं

अर्जेंटीना के बर्नार्डिनो रिवाडाविया प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के वैज्ञानिक एलेजांद्रो क्रामार्ज के मुताबिक इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह शेल एक ग्लाइप्टोडॉन्ट की तरह दिखता है। 2016 में प्रकाशित जीव विज्ञान शोध के अनुसार, ग्लाइपोडॉन नाम की प्रजाति दक्षिण अमेरिका में 350 लाख साल पहले अस्तित्व में आई थी। इन चौपाओं के शरीर के चारों ओर हडि्डयों से निर्मित बुलेट प्रूफ जैसा मजबूत सुरक्षा कवच होता था।

ग्लाइप्टोडॉन्ट्स आज के आर्मडिलो के पूर्वज हैं। यह जानवर पौधों के अलावा सड़ता हुआ शव और कीड़े-मकोड़े भी खा लेता था। चूंकि यह हजारों साल पहले विलुप्त हो गए हैं, इसलिए इनके सुरक्षा कवच इलाके में पाए जाते हैं।