Home समाचार पीएम मोदी ने साझा किया ट्रंप की सबसे बड़ी ‘विरोधी’ का भाषण,...

पीएम मोदी ने साझा किया ट्रंप की सबसे बड़ी ‘विरोधी’ का भाषण, लिखा- आपने बेहतरीन बातें कही हैं…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन से निपटने का वादा करने वाले उनके भाषण की तारीफ करने वाली अमेरिकी संसद के निचले सदन की अध्यक्ष नैन्सी पलोसी का भाषण शुक्रवार को साझा किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है कि वाशिंगटन डीसी में गांधी150 कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष पलोसी ने बेहतरीन बातें कही हैं। पलोसी के भाषण का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत और अमेरिकी की मित्रता, महात्मा गांधी और अन्य विषयों पर काफी कुछ कहा।

जलवायु परिवर्तन से निपटने की मोदी की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए पलोसी ने बुधवार को कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री ने धरती को खतरा पहुंचाने वाली चुनौती से लोहा लेने की ठान कर गांधी के मूल्यों को जीवित रखा है। बता दें कि नैंसी पलोसी ने ही डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग को मंजूरी दी थी, इसके अलावा वह ट्रंप के कई फैसलों में अड़ंगा लगाती रही हैं। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद नैन्सी पलोसी अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर हैं।

उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था, तब उनकी जलवायु परिवर्तन पर बात हुई थी। इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे महात्मा गांधी और क्लाइमेट चेंज पर खुलकर चर्चा की थी। जिसमें वह सफाई के साथ-साथ जल संरक्षण के मसलों पर बात की थी।

पलोसी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल थे।

कौन हैं नैंसी पलोसी पलोसी राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के बाद अमेरिका की तीसरी सबसे ताकतवर शख्स हैं। अमेरिका में 2018 के अंत में हुए मध्यावधि चुनाव के बाद निचले सदन यानी कि हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत में आ गई थी। 78 वर्षीय पलोसी ट्रंप के यूएस मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की योजना के खिलाफ हैं।

नैन्सी पलोसी न केवल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर हैं बल्कि वह अमेरिकी संसद में विपक्ष का नेतृत्व भी कर रही हैं। वह साल 2007 में भी कुछ समय के लिए स्पीकर रही थीं।

इसके साथ ही वो साल 2018 के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की रणनीतिकार भी रहीं। पलोसी हमेशा से रिपब्लिकन पार्टी के निशाने पर रहीं हैं। उन पर बेहतर स्पीकर ना होने के आरोप लगते रहे हैं।