Home समाचार जब लोगों को फ्लाइट में मिले ISRO चीफ के सिवान तो तालियों...

जब लोगों को फ्लाइट में मिले ISRO चीफ के सिवान तो तालियों की गड़गड़ाहट से हुआ स्वागत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

आज इसरो के चीफ के सिवान को घर घर में पहचाना जाता है और उनका सम्मान किया जाता है। इसका एक नमूना तब देखने को मिला जब हाल ही में फ्लाइट में सफर करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सिवान इंडिगो की फ्लाइट में सफर करते दिख रहे हैं और उन्हें पहचानते ही आम लोग और फ्लाइट स्टाफ उनके साथ सेल्फी लेने लगता है। वे हाथ उठाकर लोगों का अभिनंदन करते हैं और फिर मुस्कुराते हुए अपनी सीट पर जाकर बैठ जाते हैं।

बता दें कि हाल ही में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रमा पर चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर को उतारने का प्रयास किया। हालांकि लैंडिंग के कुछ ही मिनट पहले वैज्ञानिकों का विक्रम से संपर्क टूट गया। इसके बावजूद इस प्रयास के लिए विश्व भारत का लोहा मान रहा है क्योंकि चंद्रमा के जिस क्षेत्र में विक्रम को उतारा जाना था वहां आज तक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच सका है।

लैंडिग के कुछ मिनट पहले चांद छूने के भारत के सपने को निराशा में बदलते देख इसरो के अध्यक्ष डॉ के सिवन फफककर रो पड़े थे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सारे देश यहां तक कि सारे विश्व ने उन्हें अपने संदेशों से हिम्मत बंधाई और उनकी कोशिश की जमकर तारीफ की थी। वायरल वीडियो कब का है इसकी ‘हिन्दुस्तान’ कोई पुष्टी नहीं करता है।