Home खेल विशाखापत्तनम में जीत से दो विकेट दूर भारत…

विशाखापत्तनम में जीत से दो विकेट दूर भारत…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अब अंतिम पड़ाव पर आ चुका है. भारत जीत से महज दो विकेट दूर है. विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए और पहली पारी घोषित कर दी.

जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 431 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जिसके बाद भारत को पुहली पारी के आधार पर 71 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट खोकर 323 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रनों का लक्ष्य रखा.

दक्षिण अफ्रीका ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट गंवा कर 106 रन बनाए हैं. भारत अब जीत से दो विकेट दूर है.

भारत के लिये पहली पारी में शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में भी 127 रन बनाकर शतक जड़ा. चेतेश्वर पुजारा ने 81 रन की पारी खेली.