Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें गिरिराज सिंह पर बनेगी फिल्म- ‘हर गरीब-जरूरतमंद की आवाज हूं, हां मैं...

गिरिराज सिंह पर बनेगी फिल्म- ‘हर गरीब-जरूरतमंद की आवाज हूं, हां मैं गिरिराज हूं’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह राजधानी पटना में जलजमाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर अपने हमलावर रुख को लेकर बीते दिनों काफी सुर्खियों में थे. वो अब फिर अपने ऊपर बन रही एक फिल्म को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं. हिंदूवादी छवि वाले गिरिराज की आने वाली फिल्म का नाम है- ‘हर गरीब-जरूरतमंद की आवाज हूं, हां मैं गिरिराज हूं’

शनिवार को दिनकर फिल्म प्रोडक्शन्स की ओर से सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि तकनीकी कार्य पूरा होते ही फिल्म निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. फिल्म का पोस्टर इसके प्रोड्यूसर दिनकर भारद्वाज के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया है.

फिल्म में गिरिराज सिंह को हर गरीब जरूरतमंद की आवाज बताया गया

फेसबुक पर ही इस फिल्म के कलाकारों के नाम भी बताए गए हैं. इसमें प्रफुल्ल मिश्रा, अमीय कश्यप, शुभम भारद्वाज, गिरिराज सिंह, एमके विरेश, ओम प्रकाश भारद्वाज और पुट्टु के नाम शामिल हैं. इस फिल्म में गिरिराज सिंह को हर गरीब जरूरतमंद की आवाज बताया गया है.

दिनकर फिल्म प्रोडक्शन की पहली फिल्म चौहर के नायक अमित कश्यप ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह जैसे राजनीतिक हस्तियों पर फिल्म का निर्माण होना अच्छी बात है. साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि से आने वाले गिरिराज सिंह जैसे राजनीतिक लोगों के जीवन से जुड़ी कहानी को जानकर युवा पीढ़ी प्रेरित होगी.

बता दें कि गिरिराज सिंह वर्तमान में बिहार के बेगूसराय से सांसद हैं और केंद्र सरकार में पशुपालन मंत्री हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को साढ़े चार लाख से भी अधिक मतों से हराकर अपना दमखम दिखाया था.