Home देश ‘मेक इन इंडिया’ के तहत तैयार की गई पहली स्वदेशी स्नाइपर रायफल्स,...

‘मेक इन इंडिया’ के तहत तैयार की गई पहली स्वदेशी स्नाइपर रायफल्स, जानिए खासियत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

कर्नाटक में एक आर्म्स मैनुफैक्चरिंग कंपनी ने देश की पहली स्वदेशी रायफल का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है. राज्य की राजधानी बेंगलुरु स्थित कंपनी SSS डिफेंस ने इन्हें बनाया है. कंपनी ने दो स्नाइपर रायफल्स विकसित की हैं. इस शुरुआत से भारत के आर्म्स मैनुफैक्चरिंग और एक्सपोर्टर हब बनने की संभावना जताई जा रही है.

देश की पहली स्वदेशी रायफल्स निर्मित करने वाली कंपनी SSS डिफेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश आर मचानी ने कहा है कि, ‘हमने डिफेंस सेक्टर में ‘मेक इन इंडिया’ आने के बाद इन रायफल्स को डिजाइन और डेवलप करना आरंभ किया है. हम उन चुनिंदा मैनुफैक्चरिंग कंपनियों में से एक हैं जिन्हें देश में हथियार बनाने की अनुमति प्राप्त है.’ उल्लेखनीय है कि 61 वर्ष पुरानी यह कंपनी पहले ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए कम्पोनेंट्स मैनुफैक्चर करने का काम करती थी.

मचानी ने बताया है कि, ‘हम लोग डिफेंस सेक्टर के लिए कम्पोनेंट्स सप्लाई करने का काम कर चुके हैं. हमारी कोशिश अपने सुरक्षा बलों के लिए एक पूरा आर्म्स सिस्टम डेवलप करने और आर्म्स एक्सपोर्टर बनने की है. अंतरराष्ट्रीय स्तर के हथियार बनाने के लिए हमें और काम करने की आवश्यकता है.’ स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई इन रायफल्स के संबंध में कंपनी के सीईओ विवेक कृष्ण ने बताया है कि, ‘हमने 7.62x51mm और .338 लपुआ मैगनम प्लैटफॉर्म्स वाली हाई-एंड स्नाइपर रायफल्स निर्मित की हैं.’