Home जानिए सबसे ज्यादा ऊन देने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली भेड़ की हुई...

सबसे ज्यादा ऊन देने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली भेड़ की हुई मौत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

ऑस्ट्रेलिया की मशहूर भेड़ क्रिस की मंगलवार को मौत हो गई। क्रिस की देखभाल करने वाली संस्था साउथ वेल्स फर्म ने बताया कि मरिनो प्रजाति की भेड़ों की उम्र अमूमन 10 साल होती है और क्रिस की उम्र भी करीब इतनी ही थी। करीब 4 साल पहले कैनबेरा से क्रिस को रेस्क्यू किया गया था। उस वक्त उसके शरीर पर बालों के वजन को देखते वन्य जीव विशेषज्ञों ने इसे खतरनाक बताया था। आम भेड़ की तुलना में क्रिस के शरीर पर बालों का वजन 5 गुना से अधिक था।

जंगल में रहने के कारण 2015 से पहले तक उसके बालों की कभी कटाई नहीं हुई थी। अत्यधिक वजन के कारण क्रिस के जीवन को खतरा पैदा हो गया था। जब उसके बालों की कटाई की गई तो उससे निकले ऊन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। बता दे, 2015 में सबसे अधिक ऊन निकालने का रिकॉर्ड क्रिस ने ही बनाया था। उसके शरीर से 40.1 किलो ऊन निकाला गया था।