Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : प्रदेश के इंटेलिजेंस चीफ पिल्लै को हटाया, पांच एसपी भी...

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के इंटेलिजेंस चीफ पिल्लै को हटाया, पांच एसपी भी बदले…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

राज्य सरकार ने प्रदेश के खुफिया चीफ (एडीजी इंटेलीजेंस) संजय पिल्ले को हटा दिया है। उनकी जगह दुर्ग के एडीजी हिमांशु गुप्ता को नया चीफ बनाया गया है। ढाई साल से बस्तर आईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे विवेकानंद सिन्हा अब दुर्ग के अाईजी होंगे। सरकार बनने के तुरंत बाद दुर्ग एसी बनाए गए प्रखर पांडे को हटाया गया है। उनकी जगह अजय यादव दुर्ग एसएसपी होंगे। इन्हें मिलाकर 5 जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं। पुलिस में लंबे समय से बड़े फेरबदल के कयास लगाए जा रहे थे। बस्तर में दो उपचुनाव के कारण आदेश नहीं किया जा सका। रविवार को रात में 22 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची जारी हुई। इसमें सबसे चौंकाने वाली यह थी कि सरकार ने 9 महीने में ही एडीजी इंटेलीजेंस को बदल दिया। इंटेलीजेंस का प्रमुख सीएम का बेहद करीबी माना जाता है। इस पद पर हिमांशु गुप्ता की नियुक्ति की गई है।  


सीएम के गृह जिले दुर्ग में विवेकानंद को आईजी बनाने के साथ ही अजय को एसएसपी बनाया गया है। अशोक जुनेजा को भर्ती और चयन की भी जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे प्रशिक्षण, सीएएफ, एसटीएफ और प्रशासन पहले ही संभाल रहे थे। पिल्ले को डायरेक्टर अभियोजन और एफएसएल बनाया गया है, जबकि पवन देव को पुलिस हाउसिंग का सीएमडी बनाया गया है। 

परिवहन से अब कल्लूरी पुलिस मुख्यालय में 
अाईपीएस एसआरपी कल्लूरी की परिवहन से पुलिस मुख्यालय में वापसी हो गई है। माना जा रहा है कि एडीजी बनने की वजह से उन्हें अपर परिवहन अायुक्त पद से हटाया गया।  उनकी जगह डीअाईजी पैकरा को पदस्थ किया गया है। कल्लूरी को अभी मुख्यालय में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

  • संजय पिल्ले डायरेक्टर लोक अभियोजन एवं फोरेंसिक
  • अशोक जुनेजा वर्तमान कर्तव्यों के साथ एडीजी भर्ती एवं चयन
  • पवन देव चेयरमैन व एमडी पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन
  • हिमांशु गुप्ता एडीजी इंटेलिजेंस
  • केएसआरपी कल्लूरी आईजी पीएचक्यू
  • विवेकानंद आईजी दुर्ग रेंज
  • टीआर पैकरा अपर परिवहन आयुक्त
  • रतन लाल डांगी डीआईजी राजनांदगांव
  • पी सुंदरराज प्रभारी आईजी बस्तर रेंज
  • संजीव शुक्ला डीआईजी कांकेर
  • अजय कुमार यादव एसएसपी दुर्ग
  • बीएस ध्रुव एसपी राजनांदगांव
  • बालाजी राव सोमावार एसपी रेल
  • केएल ध्रुव कमांडेंट 10वीं वाहिनी छसबल सूरजपुर
  • मिलना कुर्रे एआईजी पीएचक्यू
  • कमलोचन कश्यप कमांडेंट तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर
  • प्रखर पाण्डेय कमांडेंट 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़
  • भोजराज पटेल एसपी कांकेर
  • चंद्रमोहन सिंह एसपी कोरिया
  • त्रिलोक बंसल राज्यपाल का परिसहाय, राजभवन
  • बीपी राजभानू एसपी धमतरी
  • विवेक शुक्ला कमांडेंट 11वीं वाहिनी छसबल, जांजगीर