Home लाइफस्टाइल बालों में मेहंदी लगाते वक्त भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां

बालों में मेहंदी लगाते वक्त भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मेहंदी बालों के लिए बहुत अच्छी होती है। बाल मेहंदी लगाने से सिल्की और शाइनी हो जाते हैं। लेकिन मेहंदी कई बार बालों में लगाने से नुकसान भी हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप मेहंदी लगाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं। मेहंदी लगाते समय यह गलतियां करने से बचें…..

1. मेहंदी एसिडिक नेचर की होती है। जब भी आप मेहंदी लगाते हैं तो उसे नॉर्मल पानी में बिल्कुल भी ना भिगोएं। मेहंदी को हमेशा आप चाय या कॉफी के पानी में भिगोकर बालों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके बालों पर रंग भी गहरा चढ़ता है।

2. कई लोग मेहंदी में अंडा डालकर अपने बालों पर लगाते हैं लेकिन अंडा आपके बालों को खराब कर सकता है। मेहंदी में प्रोटीन होते हैं जो अंडे के प्रोटिन के साथ बंध जाते हैं जो आपके बालों को सही से पोषण नहीं दे पाते हैं।

3. मेहंदी में कभी भी नींबू का रस ना डालें। नींबू का रस आपके बालों को सिल्की करने की बजाए रूखे कर देता है। नींबू में ब्लीचिंग प्रोपर्टी होती है जो मेहंदी के साथ मिलकर बालों को रुखा कर देता है।

4. बालों पर मेहंदी लगाने से पहले कभी भी तेल नहीं लगाना चाहिए। बालों पर तेल लगाने से परत बन जाती है जो मेहंदी के रंग को बालों में चढ़ने से रोक देती है।

5. मेहंदी के फायदे अगर आप पाना चाहते हैं तो इसे 8 से 9 घंटे रूम टेम्परेचर में भिगोकर रखें। अगर आप मेहंदी को कम समय के लिए भिगोते हैं तो आपके बालों पर इसका कोई फायदा नहीं होता है। हमेशा मेहंदी को रात में भिगोकर रखें और सुबह बालों पर लगा लें।