Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : राम मंदिर के फैसले पर टीवी डिबेट में नहीं जाएंगे...

छत्तीसगढ़ : राम मंदिर के फैसले पर टीवी डिबेट में नहीं जाएंगे कांग्रेसी, कहा- भगवान राजनीति का विषय नहीं…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी राम मंदिर के फैसले पर होने वाली बहस में शामिल नहीं होंगे।  प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले पर होने वाली किसी भी लाईव टीवी डिबेट में कांग्रेस पार्टी हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं किसी भी राजनीतिक दल को इस लाईव डिबेट में भाग नहीं लेना चाहिये। मंदिर और भगवान राजनीति का विषय नहीं है। यह धर्म आस्था और विश्वास का विषय है। उसे राजनीति का विषय नहीं बनाना चाहिए। 
 

ये भी पढ़ें

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने इसे न्याय की जीत का फैसला बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सर्वधर्म-समभाव की भाव-भूमि पर अब राष्ट्रीयता की और भारत-भक्ति की अनुगूंज चहुंओर सुनाई देगी। इस फैसले ने भारतीय राष्ट्र की सांस्कृतिक अवधारणा व चिंतनधारा को सशक्त करने का अवसर हमें उपलब्ध कराया है। अब समस्त आग्रहों से परे होकर हमें राष्ट्र के नव-निर्माण की दिशा में अग्रसर होना है।