Home जानिए सिरदर्द को दूर भगाने के लिए आजमाएं ये आसान तरीका…

सिरदर्द को दूर भगाने के लिए आजमाएं ये आसान तरीका…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अगर आप सिरदर्द की समस्या से परेशान है, तो हम आपको कुछ ऐसा आसान तरीका बता रहे है, जिससे सिरदर्द दूर हो जाएगा। क्योंकि बदलती लाइफ स्टाइल की वजह से सिरदर्द होना आम बात है, इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर वक्त रहते इसका इलाज न किया जाएं तो कई तरह का नुकसान हो सकता है।

इसलिए सिरदर्द होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आप अपने घर में भी कुछ तरीके अपनाकर सिरदर्द से राहत पाने का प्रयास कर सकते है। चलिए आज हम आपको सिरदर्द से राहत पाने के लिए होममेड जूस बनाने के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से राहत पा सकते है।

सिरदर्द की असली वजह

आपको बता दें कि सिरदर्द होने की कई वजह हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी वजह बताएंगे, जिन कारणों के होने पर आप इस जूस का सेवन कर सकते है।

-अगर आपके सिरदर्द है तो इसकी मुख्य वजह कोल्ड और फ्लू भी हो सकती है।

-ज्यादा काम की वजह से आपके शरीर में थकावट होगी, जिससे सिरदर्द हो सकता है।

-शरीर में पोषक तत्वों की कमी से भी सिरदर्द होता है।

-अत्यधिक तनाव भी सिरदर्द का कारण हो सकता है।

-ज्यादा देर कंप्युटर पर कार्य करना भी सिरदर्द का कारण हो सकता है।

ऐसे बनाएं जूस

आधा कप नींबू का रस
एक चम्मच शहद
दो बूंद लेवेंडर ऑयल

बनाने की विधि

इन सभी चीजों को एक कप में मिक्स कर लीजिए। बस आपका जूस तैयार हैं। इसको पीने से काफी आराम मिलता है। इस जूस में विटामिन सी तथा एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सिर दर्द को कंट्रोल करता है।