Home मनोरंजन रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण रॉयल लुक में पहुंचे स्वर्ण मंदिर, सिर पर पल्लू...

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण रॉयल लुक में पहुंचे स्वर्ण मंदिर, सिर पर पल्लू डाले आईं नजर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह अपने दमदार एक्टिंग और स्टाइलिश लुक्स के कारण सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। इसके साथ ही यह दोनों स्टार्स बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे परपेक्ट कपल भी माने जाते है। 14 नवंबर को दीप-वीर की शादी की पहली सालगिरह थी। जिसके कारण वह आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन करने को पहुंचे। जिसमें दोनों के लुक की काफी तारीफ हुई। वहीं आज सुबह-सुबह ये क्यूट कपल अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेका। जिसकी तस्वीरें सामने आईं है।

आज दीपिका और रणवीर की सिंधी शादी वाली एनिवर्सरी है। जिसके कारण यह कपल अमृतसर के गोल्डन टेंपल पर मत्था टेका। दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने मर्जेटा-गोल्डन कलर का खूबसूरत सूट पहना था। जिसके साथ उन्होने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ लंबी मांग भरी जो उनकी खूबसूरती को कई गुना और बढ़ा रही थी।

इस लुक के साथ छापक स्टार दीपिका ने जरकन चोकर पहना वहीं हाथों में खूबसूरत कंगन पहने हुए नजर आईं। इसके साथ ही सिर में पल्लू लिए हुए थी। सुबह-सुबह उनके चेहरे पर एक अलग की चमक नजर आ रही थी।

वहीं रणवीर सिंह के लुक की बात करें तो उन्होंने दीपिका से मैच करते हुए प्रिटेंड कुर्ता के साथ नेहरू जैकेट पहना।

वहीं तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में भी दीपिका से फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन की खूबसूरती बनारसी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वैरी पहनी थी। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

वहीं रणवीर सिंह ने भी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन का मैचिंग गोल्डन कलर के कुर्ता-पायजामा के साथ नेहरू जैकेट कैरी किया था।

दीपिका और रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो यह दोनों स्टार कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ’83’ में नजर आने वाले है।