Home मनोरंजन सलमान के डेब्यू के वक्त 4-5 साल की थीं ये अदाकाराएं, दो...

सलमान के डेब्यू के वक्त 4-5 साल की थीं ये अदाकाराएं, दो का तो जन्म भी नहीं हुआ था जानिए वो कोन है…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान लंबे अर्से से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। सलमान ने साल 1988 में सबसे पहले फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से साइड रोल में डेब्यू किया, उसके बाद साल 1989 में सलमान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में मुख्य भूमिका निभाई। सलमान खान ने अपने लंबे करियर में अलग-अलग किरदार और अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। सलमान की अभिनेत्रियों की लिस्ट में कई तो उनसे इतनी छोटी रही हैं कि जब सलमान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था तो कुछ जहां दो-तीन साल की थीं तो वहीं कुछ का जन्म ही नहीं हुआ था। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम ऐसी ही 10 अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताते हैं।

कटरीना कैफ
कटरीना ने सुनील ग्रोवर के साथ फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन उनकी असली पारी की शुरुआत सलमान खान के साथ हुई।कटरीना का जन्म 1983 में हुआ था। यानी जब सलमान ने बॉलीवुड में कदम रखा तब कटरीना सिर्फ पांच साल की थीं। कटरीना ने सलमान के साथ ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में सबसे पहले काम किया था। कटरीना और सलमान का तो रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा। खबरें तो यहां तक थीं कि सलमान-कटरीना शादी के बंदन में बंधने वाले हैं। लेकिन बात बन नहीं पाई।

जैकलीन फर्नांडिस
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म अलादीन से की थी। जैकलीन ने सलमान के साथ फिल्म रेस 3 और किक में काम किया है। जब सलमान ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म की थी उस समय जैकलीन सिर्फ तीन साल की थीं। जाकलीन का जन्म 1985 में हुआ था।

सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ ही की थी। सोनाक्षी ने साल 2010 में फिल्म दबंग से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उस समय सोनाक्षी की उम्र 23 साल थी। लेकिन जब सलमान ने बॉलीवुड में कदम रखा तब सोनाक्षी सिर्फ एक साल की ही थीं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को हुआ था।

करीना कपूर खान
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सलमान के साथ फिल्म बजरंगी भाईजान और बॉडीगार्ड में काम किया है। ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। लेकिन सलमान के डेब्यू के समय करीना महज आठ साल की थीं। करीना ने 21 साल की उम्र में फिल्म रिफ्यूजी के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। करीना का जन्म 21 सितन्बर 1980 को हुआ था।

अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अनुष्का ने भी सलमान के साथ फिल्म ‘सुल्तान’ में काम किया है। लेकिन जब भाईजान ने बॉलीवुड में कदम रखा था तब अनुष्का महज चार महीने की थीं। अनुष्का का जन्म एक मई 1988 को हुआ था।

सोनम कपूर
अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड की फैशनिस्टा कही जाने वाली सोनम कपूर ने सलमान के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने भी काफी पसंद किया था। सलमान के डेब्यू क समय सोनम महज तीन साल की थीं। सोनम का जन्म 9 जून 1985 को हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी अपने हुनर के दम पर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी भाईजान के साथ काम किया है। प्रियंका ने फिल्म मुझसे शादी करोगी और सलाम-ए-इश्क जैसी फिल्मों में काम किया है। लोकिन सलमान के डेब्यू के समय प्रियंका महज छह साल की थीं। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था।

जरीन खान
अभिनेत्री जरीन खान ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन सलमान के डेब्यू के समय जरीन महज एक साल की ही थीं। जरीन का जन्म 14 मई 1987 को हुआ था।

दिशा पटानी
ये तो ऐसी एक्ट्रेस थीं जो सलमान के डेब्यू के समय बेहद छोटी थीं। लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो सलमान के डेब्यू से पहले पैदा भी नहीं हुई थीं। जिन्होंने सलमान के साथ काम भी किया है। इनमें से एक हैं दिशा पटानी। दिशा ने फिल्म भारत में पहली बार सलमान खान के साथ काम किया। लेकिन दिशा का जन्म सलमान के डेब्यू के भी चार साल बाद हुआ था। दिशा का जन्म 13 जून 1992 को हुआ था।

आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने वैसे तो अब तक सलमान के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि सलमान और आलिया संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह में नजर आएंगे। लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई। वहीं आलिया अब संजय की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। आलिया का जन्म सलमान के बॉलीवुड में कदम रखने के भी पांच साल बाद हुआ था। आलिया का जन्म 1993 को हुआ था।