Home जानिए कपड़ों पर लगे शराब के दाग ना खोल दे आपके राज, इन...

कपड़ों पर लगे शराब के दाग ना खोल दे आपके राज, इन टिप्स की मदद से हटाए इन्हें

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

हर किसी को अपने कपड़े बड़े प्यारे होते हैं। आखिर काफी मेहनत और समय लेकर इनका चुनाव किया जाता हैं। लेकिन जब इस पर कोई दाग लग जाए तो बहुत बुरा लगता हैं और अगर यह दाग शराब का हो तो और भी हालत खराब हो जाती है। एक तो कपड़ों का नुकसान और दूसरा कहीं ये निशान आपके राज ना खोल दे। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से कपड़ों पर लगे शराब के निशान आसानी से हटाए जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

सफेद सिरका

सफेद सिरका कपड़ों से दाग-धब्‍बे हटाने के साथ कपड़ों की चमक बढ़ाने और मुलायम बनाने में भी मदद करता है। सफेद कमीज से निशान को हटाने के लिए सफेद सिरके को उस जगह पर स्प्रे कर दें। या इसका उपयोग आप वॉशिंग मशीन में दो चम्मच सफेद सिरका वाशिंग पाउडर के साथ डालकर कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा कपड़ों से दाग हटाने के साथ बदबू हटाने में भी काफी कारगर होता है। बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करकर इसे कपड़े पर लगे निशान के ऊपर लगाने और और थोडा रगड़े। फिर पानी से अच्‍छी तरह से धो लें। आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल वॉशिंग मशीन में वॉशिंग पाउडर के साथ भी कर सकते हैं।