Home समाचार भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, कहा देश से माफी मांगे...

भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, कहा देश से माफी मांगे राहुल…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राफेल लड़ाकू विमान सौदा मामले पर उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद आज कांग्रेस पार्टी और उसके तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बिहार में जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना के करगिल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई। भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी से गत लोकसभा चुनाव और उसके बाद राफेल मामले में बोले गए झूठ पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि राफेल मामले पर उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे दी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी और उसके तत्कालीन अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सिर्फ लोगों के बीच भ्रम फैलाकर झूठ बोल रहे थे। डॉ. जायसवाल ने कहा कि संसद में सारी बातें स्पष्ट कर दी गई थी उसके बाद भी श्री गांधी का इस तरह का चरित्र है। श्री गांधी ने स्वयं उच्च न्यायालय से माफी मांगी थी कि उनसे गलती हुई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में टिप्पणी करने में लेकिन वह व्यक्ति बाहर आकर देश के साथ धोखा देने का काम करता है।

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने कहा, ”संसद में उच्चतम न्यायालय में तथा देश के अंदर हम लोगों ने जवाब दिया है देश की जनता ने गत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाया है और अब उच्चतम न्यायालय ने भी जवाब दे दिया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुऐ कहा कि जो स्वयं कीचड़ में धंसे हो वह मोदी जैसे पाक साफ नेता पर दाग नहीं लगा सकते। गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए।