Home मनोरंजन मरजावां ने लगाई लंबी छलांग, तीसरे दिन फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन…

मरजावां ने लगाई लंबी छलांग, तीसरे दिन फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सिद्धार्थ मल्होत्रा-तारा सुतारिया और रितेश देशमुख स्टारर मरजावां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. अच्छी खासी ओपनिंग के बाद तीसरे दिन फिल्म ने बंपर कलेक्शन किया है. तीन दिन में फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मरजावां का कलेक्शन शेयर किया है. फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 10.18 करोड़ का कारोबार किया है. पहले दिन मरजावां का कलेक्शन 7.03 करोड़ और दूसरे दिन 7.21 करोड़ था. तीनों दिन के कलेक्शन मिलाकर फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.42 करोड़ हो गया है. वीकेंड में फिल्म का यह कलेक्शन शानदार है.

मरजावां को क्रिटिक्स की ओर से नेगेटिव रिव्यूज मिले, बावजूद इसके फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म को 2922 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. बड़ी संख्या में रिलीज होने का फायदा भी फिल्म को मिल रहा है.

ये है फिल्म का बजट-

फिल्म को महाराष्ट्र, गुजरात, सीबी बेरार, निजाम, उत्तर प्रदेश और बिहार में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि, मल्टीप्लेक्स चैंन्स और मेट्रोज में फिल्म ऑडियंस को लुभाने में उतना कामयाब नहीं हो पाई. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का बजट 70 करोड़ है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितने दिनों में यह लागत निकाल पाएगी.

मरजावां एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की चौथी सबसे अध‍िक ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर 16.72 करोड़ के साथ एक विलेन, दूसरे नंबर पर 15.20 करोड़ के साथ ब्रदर्स और तीसरे नंबर पर 9 करोड़ के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर है.

मरजावां का निर्देशन मिलाप जवेरी ने किया है. फिल्म में रितेश देशमुख नेगेटिव रोल में हैं. उन्होंने बौने विलेन का किरदार निभाया है. वहीं सिद्धार्थ और तारा सुतारिया की फ्रेश जोड़ी भी लोगों को पसंद आ रही है.