Home जानिए श्मशान घाट में महिला की अस्थियां चुनने गए तो राख से निकली...

श्मशान घाट में महिला की अस्थियां चुनने गए तो राख से निकली ऐसी चीज, देखकर उड़ गए सबके होश…जानिए

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ये मामला छत्तीसगढ़ का है। जहां परिवार वाले महिला की अस्थियां लेने श्मशान पहुंचे । लेकिन श्मशान घाट में महिला की अस्थियां चुनते समय राख से ऐसी चीज निकली जिसे देख सभी हैरान रह गए।

जानिए पूरा मामला: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थानांतर्गत ग्राम खैरा में रहने वाली महिला को बिना परिजनों को सूचना दिए कॉपर टी लगाने से हुए इनफेक्शन से मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट में अस्थि लेने गए परिजनों को अस्थियों के बीच सर्जिकल ब्लेड मिला। परिजनों ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। ग्राम खैरा निवासी तिहारू केवट रविवार को अपने रिश्तेदार व ग्रामीणों के साथ तारबाहर थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी हेमलता केवट (24 ) को प्रसव पीड़ा होने पर 6 अप्रैल 2019 को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। डिलीवरी के 2 दिनों के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ महीनों के बाद पेट में दर्द होने पर दोबारा जिला अस्पताल लाया गया। सोनेग्राफी जांच में यह बात सामने आई कि हेमलता को कॉपर टी लगाया गया था।

इसकी जानकारी उसे अस्पताल के कर्मचारियों ने नहीं दी थी। कॉपर टी के कारण उसके पेट में इनफेक्शन हो गया है। हेमलता का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे 13 नवंबर को सिम्स में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने उसका आपरेशन किया। शाम को उसकी मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों पर बिनासूचना दिए कॉपर टी लगाने के कारण इनफेक्शन होने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस से की गई थी।

हेमलता का पोस्टमार्टम किया गया था। गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को श्मशान घाट में अस्थि चुनने गए परिजनों को अस्थियों के बीच जला हुआ सर्जिकल ब्लेड मिला। जिला अस्पताल व सिम्स के डॉक्टरों पर आपरेशन के दौरान महिला के पेट में सर्जिकल ब्लेड छोड़ने के कारण हेमलता की मौत होने का आरोप लगाते हुए तिहारू और परिजनों ने मामले में अपराध दर्ज करने की मांग की है।

तारबाहर, थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार ने बताया अस्थियों के बीच सर्जिकल ब्लेड मिलने की शिकायत मृतका के परिजनों ने की है। ब्लेड व अस्थि के एक टुकड़े को सुरक्षित रखा गया है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। मामले की जांच जारी है।