Home जानिए विश्व के 5 सबसे अमीर राजनेता, जिनकी संपत्ति के आगे बड़े-बड़े करोबारी...

विश्व के 5 सबसे अमीर राजनेता, जिनकी संपत्ति के आगे बड़े-बड़े करोबारी भी कुछ नही है…आप भी जानिए

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों के जेफ बेजोस और बेलगेट्स का तो सभी जानते है।लेकिन आज हम आपको उन नेताओं या राष्ट्र प्रमुखों के बारे बताने जा रहे है जिनकी कुल संपत्ति इतिहास में सबसे ज्यादा रही है।विश्व में अब तक अमीर उद्योगपतियों के बारे में ही सुना होगा,लेकिन इस दुनिया में कई ऐसा नेता भी हुए है जिनकी संपत्ति का आंकलन करना मुश्किल है।

दुनिया के इतिहास में सबसे अमीर नेता लीबिया का मुअम्मर गद्दाफी को माना जात है।सन 1977 से 2011 तक लीबिया पर राज करने वाले मुअम्मर गद्दाफी की कुल संपत्ति 14,36,645 करोड़ से ज्यादा की थी।

विश्व के इतिहास में अमीर नेताओ की इस सूची में दूसरा सबसे अमीर नेता का नाम मिस्र से ताल्लुक रखने वाला होस्नी मुबारक को माना गया है।नेता होस्नी मुबारक ने सन 1981 से 2011 तक मिस्र की सत्ता पर काबिज रहते हुए अपने कार्यकाल में जमकर संपत्ति कमाई थी।नेता होस्नी मुबारक की कुल संपत्ति 5,02,911 करोड़ से भी अधिक बताई गई है।

राजनेताओं के अमीरी की लिस्ट में तीसरा नाम यमन की सत्ता पर सन 1990 से 2012 तक राज करने वाले नेता अली अब्दुल्ला सालेह का आता है।यमन के इस राजनेता के कुल संपत्ति 4,59,804 करोड़ रूपयें से भी ज्यादा की मानी जाती है।

इसके बाद नेताओ की अमीरी की सूची में चौथा नाम इंडोनेशिया के नेता सुहारतो का आता है।हालांकि इस राजनेता को भ्रष्ट नेता का खिताब भी मिला है।सन 1968 से 1998 तक इंडोनेशिया में सुहारतो की सत्ता काबिज थी और उस दौरान उसने कुल 3,95,144 करोड़ की संपत्ति कमाई थी।

दुनिया के पांचवे सबसे अमीर नेता में फिलीपींस की सत्ता पर सन 1965 से 1986 तक राज करने वाले फर्डिनेंड मार्कोस का नाम बताया गया है।फिलीपींस के नेता फर्डिनेंड मार्कोस के पास कुल 3,80,775 करोड़ की संपत्ति आंकी गई है।