Home खेल ICC की टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ को पछाड़कर विराट फिर से बने...

ICC की टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ को पछाड़कर विराट फिर से बने नंबर एक, वॉर्नर ने भी लगाई लंबी छलांग…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर से विराट कोहली नंबर एक पर काबिज हो गए हैं। खिलाड़ियों की नई रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 928 अंकों के साथ फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर अपनी बादशाहत बना ली है। पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास कमाल नहीं कर पाने का नुकसान स्मिथ को उठाना पड़ा है और वे अब 923 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच खत्म हुई सीरीज के बाद ताजा जारी रैंकिंग में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारत के मयंक अग्रवाल अब टॉप-10 से बाहर हो गए हैं और 12वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। हालांकि टॉप-10 में अभी भी भारत के तीन खिलाड़ी मौजूद हैं। भारत की तरफ से विराट जहां शीर्ष पर पहुंच गए हैं, वहीं चेतेश्वर पुजारा चौथे और अजिंक्य रहाणे छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट रैंकिंग में सबसे बड़ा फायदा ऑस्ट्रेलिया के तूफानी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को हुआ है, तिहरा शतक सहित दो मैचों में 400 से अधिक रन बनाने वाले वॉर्नर अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इस लिस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले जो रूट सातवें और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशाने आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा गेंदबाजों की रैंकिंग में अभी भी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की बादशाहत बरकरार है और वे 900 अंकों के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। कमिंस के बाद रबाडा, जेसन होल्डर, नील वैग्नर और जसप्रीत बुमराह टॉप-5 में काबिज हैं।

गेंदबाजों की लिस्ट में भी टॉप-10 में तीन भारतीय गेंदबाज शामिल हैं। भारत की तरफ से बुमराह जहां पांचवें स्थान पर हैं वहीं रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी नौंवें और दसवें पायदान पर हैं।