Home जानिए पांच नदियों के बहने के कारण पड़ा नाम पंजाब, जानें यहां की...

पांच नदियों के बहने के कारण पड़ा नाम पंजाब, जानें यहां की प्रसिद्द जगहों के बारे में…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पंजाब का नाम सुनते ही सबके मन में लहलहाते खेत,स्वर्ण मंदिर,मक्के की रोटी,सरसों का साग और भंगडा याद आते हैं।पंजाब का नाम यहां पांच नदियों के बहने के कारण पड़ा।पंजाब अपने खानपान के लिए भी खूब जाना जाता है।भारत के सबसे धनी राज्यों में से एक पंजाब पाकिस्तान से भी जुडा हुआ है।पंजाब में घूमने के साथ साथ आप नये नये व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।आइये जानते हैं पंजाब की कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में-

अमृतसर

अमृतसर पूरी दुनियां में स्वर्ण मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।यहां का शांत वातावरण और सबद कीर्तन आपको यहां कई देर तक बैठने को मजबूर कर देगा। अमृतसर के पास ही वाघा बॉर्डर है जहां का फ्लेग हॉस्टींग सेरेमनी देखने लायक होती है।यहां आप देशभक्ति के रंग में रंग जायेंगे।अमृतसर के पास ही जलियांवाला बाग है।साथ ही अमृतसर के छोले कुलचे भी पूरे पंजाब में प्रसिद्ध हैं। चंडीगढ़

चंडीगढ़ भारत के सबसे व्यवस्थित शहरों में से एक है। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनो राज्यों की राजधानी है। यहां का रॉक गार्डन देखने लायक है। यहां आप शाम को सुकना झील के किनारे आनंद ले सकते हैं।

मोहाली

मोहाली,चंडीगढ़ और पंचकूला मिलाकर ट्राईसिटी कहलाता हैं।यहां सुकना वन्यजीव अभयारण्य देखने लायक है।यहां देवी का बहुत प्रसिद्ध मंदिर मनसा देवी मंदिर है।

पटियाला

पटियाला एक रियासत हुआ करती थी जो आज भी अपनी समृद्धता के लिए जाना जाता है।इसे अखबारों का शहर भी कहा जाता है।यहां आपको भवन निर्माण में राजपूत,मुगल और पंजाबी शैली का मिश्रण देखने को मिलेगा। यहां का मोती बाग पैलेस,किला मुबारक, काली मंदिर कुछ प्रसिद्ध जगह हैं।

लुधियाना

लुधियाना पंजाब के बड़े शहरों में से एक है।यहां आध्यात्मिक स्थानों के साथ साथ ऐतिहासिक महत्व की भी कई इमारतें हैं।लोधी फोर्ट,टाइगर जू,गुरुद्वारा चरण कमल यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।