Home छत्तीसगढ़ चौंकाने वाला खुलासा! दूध से ज्यादा फायदेमंद है बियर पीना! कारण जानकर...

चौंकाने वाला खुलासा! दूध से ज्यादा फायदेमंद है बियर पीना! कारण जानकर रह जाएंगे हैरान…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

एक संस्था ने खुलासा किया है कि बीयर पीना दूध से ज्यादा फायदेमंद होता है। यह संस्था कोई और नहीं बल्कि पेटा (पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) है जिसने दूध पीने से ज्यादा बियर पीने के चौंकाने वाले फायदे बताए हैं। हालांकि शराब या बियर पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन अब इस नए खुलासे से मामले में नया मोड़ आ गया है।

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दूध के फायदे हमें बचपन से ही बताए जा रहे हैं। इसके फायदों को देखते हुए तो कुछ परिवारों में रोजाना लोगों को एक से दो ग्लास दूध पीने के लिए दिया जाता है। पेटा ने कहा है कि बियर पीना दूध से ज्यादा फायदेमंद है। बियर न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि इसे पीने से उम्र भी बढ़ती है। पेटा ने लोगों को दूध न पीने की सलाह दी है।

इसके साथ ही पेटा ने दूध पीने के कई नुकसान भी उजागर किए हैं। इसमें बताया गया है कि दूध मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण भी बनता है। पेटा ने यह दावा हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक रिपोर्ट के आधार पर किया है। इस बयान को शाकाहारी होने के फायदों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि इस दावे के बाद एक बड़ी बहस छिड़ गई है।

बता दें कि बियर को एक एल्कोहल बेवरेज माना जाता है जिसको बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है उसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बियर बनाने में जौ, गेहूं, मक्का और चावल का इस्तेमाल होता है। साथ ही बियर में मौजूद 90 प्रतिशत पानी के अलावा फाइबर, कैल्शियम, आयरन समेत शरीर को फायदा पहुंचाने वाले कई पोषक तत्व होते हैं।

पेटा के मुताबिक बियर इंसान के हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करती है। शरीर की मांसपेशियों के विकास के लिए भी इसे काफी फायदेमंद बताया जाता है। जबकि दूध पीने से कई तरह के हृदय रोग, मोटोपा, डायबिटीज और कैंसर की बीमारियों उत्पन्न होती हैं। पेटा की तरफ से जारी बयान में यह भी बताया गया कि बियर दूध से ज्यादा फायदेमंद हो सकती है, लेकिन फिर भी वो एल्कोहो युक्त प्रोडक्ट है। हालांकि जरूरत से ज्यादा बियर पीना भी सेहत के लिए खतरनाक है।