Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर सीएम भूपेश का जवाब, कहा-...

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर सीएम भूपेश का जवाब, कहा- घटनाएँ तो घटती है, लेकिन पुलिस बखूबी अपना दायित्व निभा रही है, तत्काल आरोपी पकड़े जा रहे हैं…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों को लेकर हर कोई चिंतित है. चिंता इस बात को लेकर है कि लगातार हो रही घटनाओं पर लगाम कैसे लगे ? इस सवाल का जवाब जब पत्रकारों ने सरकार से किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि घटनाएँ तो घटती है, लेकिन पुलिस तो मुस्तैद है, अपराधी तत्काल पकड़े जा रहे हैं. पुलिस अपना दायित्व बखूबी निभा रही है.

उन्होंने पुलिस की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि पुलिस के जवानों अच्छा काम किया है, रफ़्तार से पुलिस अपराधियों को पकड़ने का काम कर रही है. फिर चाहे हत्या, अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म जैसे घटनाएँ क्यों न हो ? पुलिस ने कड़ाई से इन मामलों में कार्रवाई की है. आरोपी पुलिस से बच नहीं सकते हैं, तत्काल पकड़े गए हैं.

आपको बता दे छत्तीसगढ़ में इस महीने ही अलग-अलग जिले में रेप की कई घटनाएँ सामने आई है, राजधानी रायपुर में हत्या के कई मामले में सामने आए हैं, वहीं चोरी-लूट और अहपरण की घटनाएं लगातार घटी है. हालांकि इन घटनाओं में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी भी मिली है.