Home जानिए आज भी यहाँ मिलते हैं कदम कदम पर हीरे, जिसे मिला वही...

आज भी यहाँ मिलते हैं कदम कदम पर हीरे, जिसे मिला वही मालिक!

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कहते है की हीरे की परख जौहरी ही जानता है अगर राह चलते आपको हीरा मिल जाए तो आप खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान ही समझेंगे। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां जो हीरा ढूंढता है हीरा भी उसी का होता है। जानिए कहां मुफ्त में हीरा ढूंढने की मिलती है आजादी।

अमेरिका के अरकांसास स्टेट में लोगों को हीरे इक्कठे करने का सुनहरा मौका मिलता है। उस हीरे की खादान में कोई भी आम इंसान जा सकता है। अरकांसास नेशनल पार्क में मौजूद ये खदान एक खेत की तरह दिखाई देती है।37.5 एकड़ में फैली इस खदान की ऊपरी सतह पर ही लोगों को करोड़ो कीमत को डायमंड मिल जाते हैं।

कहते हैं यहां सबसे पहले 1906 से डायमंड मिलने शुरू हुए। 1906 में जॉन हडलेस्टोन नामक आदमी को इसी जगह दो चमकते हुए क्रिस्टल मिले। दोनों क्रिस्टल की जांच करवाई गई तो पता चला कि ये कीमती डायमंड हैं। जिसके बाद इस जगह का नाम द क्रेटर ऑफ डायमंड रखा गया। इसके बाद जॉन ने अपनी 243 एकड़ जमीन डायमंड कंपनी को ऊंची कीमत पर बेच दिया।

लेकिन 1972 में यह जमीन नेशनल पार्क में आ गई। 1906 से ही इस जमीन को डायमंड उत्पादन क्षेत्र बनाने की कोशिशें की जाती रहीं, लेकिन इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया।